मेहमाननवाजी के शैकीन होने के अलावा ये लोग चाय के भी शौकीन होते हैं। यहां के लोग बहुत ज्यादा चाय पीते हैं। मेहमानों को खुश करने के लिए भी वह चाय परोसने में सबसे आगे होते हैं। माना जाता है कि ये दिन में 10 से ज्यादा बार चाय पीते हैं। इसी वजह से तुर्की में प्रति व्यक्ति चाय की खपत सालाना 3.2 किलोग्राम होती है। यह आंकड़ा दुनिया के बाकी देशों से काफी ज्यादा है।