फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

King Charles: शाही परिवार में सबकुछ ठीक नहीं? मेगन मार्कल नहीं होंगी किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल

Sat, 06 May 2023 09:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मेगन मार्कल अपने बच्चों के साथ कैलिफोर्निया में रहेंगी। हालांकि प्रिंस हैरी अपने पिता के ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि प्रिंस हैरी और उनके पिता किंग चार्ल्स के बीच का विवाद बीते दिनों मीडिया की सुर्खियां बना था।
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स की आज ताजपोशी है और पूरी दुनिया में यह ताजपोशी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं ब्रिटेन के शाही परिवार में सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा है। दरअसल जहां एक तरफ दुनियाभर के वीआईपी मेहमान और विभिन्न हस्तियां किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होने के लिए ब्रिटेन पहुंच चुके हैं, वहीं शाही परिवार के सदस्य ही इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से नदारद रहेंगे!

विज्ञापन


मेगन मार्कल नहीं होंगी शामिल
किंग चार्ल्स की ताजपोशी में प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल शामिल नहीं होंगी। मेगन मार्कल के साथ ही उनके बच्चे प्रिंस आर्ची और प्रिंसेस लिलिबेट भी ऐतिहासिक कार्यक्रम से दूर रहेंगे। मेगन मार्कल अपने बच्चों के साथ कैलिफोर्निया में रहेंगी। हालांकि प्रिंस हैरी अपने पिता के ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

बता दें कि प्रिंस हैरी और उनके पिता किंग चार्ल्स के बीच का विवाद बीते दिनों मीडिया की सुर्खियां बना था। मेगन मार्कल की अनुपस्थिति को भी उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मेगन मार्कल के भी शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं। 
विज्ञापन


प्रिंस हैरी भी शाही परंपराओं का नहीं होंगे हिस्सा
प्रिंस हैरी भले ही किंग चार्ल्स की ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं लेकिन वह शाही परंपराओं का हिस्सा नहीं होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिंस हैरी ताजपोशी के दौरान अन्य शाही सदस्यों की तरह सैनिक वर्दी में नहीं होंगे। साथ ही शाही परिवार के निजी भोज और पारिवारिक तस्वीर का भी हिस्सा नहीं होंगे। 

बता दें कि साल 2020 में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने शाही पदवी छोड़ दी थी। फिलहाल प्रिंस हैरी  अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं। बीते साल सितंबर में किंग चार्ल्स की मां क्वीन एलिजाबेथ का निधन हुआ था। जिसके बाद अब 74 साल की उम्र में किंग चार्ल्स की ताजपोशी हो रही है। किंग चार्ल्स ब्रिटिश शाही परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य हैं, जिनकी ताजपोशी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें