फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग ने अमेरिका पर बनाया दबाव, कहा- यह ट्रंप पर निर्भर है वह क्रिसमस पर क्या उपहार चाहते हैं

Tue, 03 Dec 2019 03:40 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kim jong un (File Photo)
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर परमाणु वार्ता को बचाने के लिए वाशिंगटन और सियोल पर दबाव बनाने के लिए बड़ा बयान दिया है। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को फिर एक बार ट्रंप प्रशासन से कहा कि उनके पास परमाणु वार्ता को बचाने का बेहद कम समय बचा है और यह अमेरिका पर निर्भर करता है कि उसे क्रिसमस पर उत्तर कोरिया से कौन सा उपहार चाहिए।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया के वरिष्ठ राजनयिक के हवाले से यह बयान वाशिंगटन और सियोल पर दबाव बनाने के लक्ष्य से दिया गया है। दरअसल उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने समझौते में एक-दूसरे को स्वीकार्य शर्तों के लिए अमेरिका को एक साल का समय दिया था, जो अब समाप्त हो रहा है।

फरवरी में किम और ट्रंप के बीच वार्ता असफल रही थी क्योंकि अमेरिका ने उत्तर कोरिया को आंशिक रूप से परमाणु कार्यक्रम बंद करने के बदले प्रतिबंध से बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया था। अक्टूबर में स्वीडन में वार्ता भी असफल रही थी, जिसे उत्तर कोरिया ने अमेरिकियों का पुराना रुख और रवैया बताया था।
विज्ञापन


अमेरिकी मामलों को देख रहे उप विदेश मंत्री री थे सॉन्ग ने वाशिंगटन पर आरोप लगाया कि अमेरिका बिना किसी वास्तविक हल के वार्ता की बार बार पेशकश करके बस समय लेना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें