फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग का डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन, शिखर वार्ता जल्द

Thu, 24 Jan 2019 08:42 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, दक्षिण कोरिया
विज्ञापन
ट्रंप-किम
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दोनों नेताओं के बीच शिखर वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मिले पत्र पर संतोष जताया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार किम जोंग ट्रंप के साथ बैठक से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। अगले महीने प्रस्तावित बैठक को लेकर उत्तर कोरिया की ओर से यह पहली प्रतिक्रिया आई है। किम का दाहिना हाथ कहे जाने वाले दूसरे बड़े नेता किम योंग चोल ने उन्हें यह पत्र सौंपा। 

चोल ने पिछले हफ्ते ट्रंप से वाशिंगटन में मुलाकात की थी। अमेरिका और उत्तर कोरिया निरस्त्रीकरण पर एक समझौता करना चाहते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच दशकों से चली आ रही शत्रुता को कम किया जा सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों नेताओं ने पिछले साल जून में सिंगापुर में पहली मुलाकात की थी, जहां उन्होंने एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया था। इसमें किम ने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में काम करने का वचन लिया था। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि सम्मेलन की जगह तय हो चुकी है। व्हाइट हाउस ने फरवरी में सम्मेलन होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें