फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: हिंदू व्यापारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, घंटों जाम रहा कराची हाईवे

Wed, 02 Jun 2021 04:16 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में एक हिंदू व्यापारी ही हत्या की घटना से गुस्साए अन्य व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और कराची जाने वाली सड़क को घंटों के लिए जाम कर दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक हिंदू व्यापारी की हत्या के विरोध में पाकिस्तान के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इसके चलते खुजदार और कराची के बीच घंटों तक जाम लगा रहा। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार बलूचिस्तान के खुजदार जिले के वाध कस्बे में व्यापारियों ने एक हिंदू व्यापारी की हत्या के विरोध में हड़ताल की और प्रदर्शन किया। इस दौरान खुजदार और कराची के बीच यातायात कई घंटों तक पूरी तरह से बाधित रहा।   

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हथियारों से लैस अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने व्यापारी अशोक कुमार पर तब गोलियां बरसा दी थीं जब वह वाध बाजार में अपनी दुकान पर थे। गंभीर रूप से घायल हुए अशोक कुमार को वाध सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। इसके विरोध में वाध के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और बैरीकेड लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया।  

व्यापारियों ने की हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
रिपोर्ट के अनुसार बलोचिस्तान नेशनल पार्टी के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार संस्थान अपनी भूमिका निभाने में और लोगों की जान व संपत्ति बचाने में नाकाम रहे हैं। व्यापारियों ने अशोक कुमार के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद बंद किया प्रदर्शन
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को मनाने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। खुजदार एसएसपी अरबाब अमजद अली काली और सहायक आयुक्त रहमत मुराज दश्ती ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और अशोक कुमार के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद व्यापारी शांत हुए। इसके बाद यातायात व्यवस्था फिर से चालू हो सकी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें