फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: खालिस्तानी चरमपंथियों ने अब कनाडा के लोगों को बनाया निशाना, कहा- यूके और यूरोप वापस जाओ; वीडियो वायरल

Sat, 16 Nov 2024 08:10 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

Canada: खालिस्तानी चरमपंथियों की तरफ से अब कनाडा के नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक कथित खालिस्तान समर्थक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'सफेद लोग आक्रमणकारी हैं और 'हम कनाडा के असली मालिक हैं'।
विज्ञापन
खालिस्तानी चरमपंथियों ने अब कनाडा के लोगों को बनाया निशाना - फोटो : X / @DanielBordmanOG
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी, जो पहले भारत को निशाना बना रहे थे, अब कनाडा के सफेद (श्वेत) नागरिकों को अपना नया दुश्मन मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक कथित खालिस्तान समर्थक कनाडा के नागरिकों को 'आक्रमणकारी कहता है और उन्हें इंग्लैंड और यूरोप वापस जाने के लिए कह रहा है।
विज्ञापन

 

जुलूस के दौरान शूट किया गया वीडियो
माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर दो मिनट के वीडियो को कथित तौर पर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे इलाके में एक 'नगर कीर्तन' जुलूस के दौरान शूट किया गया था। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कई लोग जुलूस में आगे बढ़ रहे हैं, जबकि पीछे से कोई गाना बज रहा हैं। इस दौरान कुछ लोगों को खालिस्तान के तथाकथित झंडे लहराते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं इस वीडियो को बनाने वाले शख्स ने 'लाइक्स और शेयर' की मांग करने के साथ ही भड़काऊ नारे भी लगा रहा है। उसे वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'सफेद लोग आक्रमणकारी हैं' और 'हम कनाडा के असली मालिक हैं'। इसके बाद वह सफेद कनाडाई नागरिकों से 'इंग्लैंड और यूरोप वापस जाने' की बात कर रहा है।  

एक्स पर वायरल हो रहा है वीडियो
वह आगे कहता है, यह कनाडा हमारा देश है। आप वापस जाओ। इस जुलूस का वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर डेनियल बोर्डमैन नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया। जिसके साथ उन्होंने लिखा- 'खालिस्तानी सरे, में मार्च करते हुए दावा करते हैं कि 'हम कनाडा के मालिक हैं' और 'सफेद लोगों को यूरोप और इस्राइल वापस जाना चाहिए। हम इन मूर्खों को अपनी विदेश नीति तय करने की अनुमति कैसे दे रहे हैं?
विज्ञापन


भारत-कनाडा तनाव के बीच आया वीडियो
यह वीडियो भारत और कनाडा के बीच बढ़े हुए तनाव के बीच सामने आया है। पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की तरफ से खालिस्तान आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट की 'संभावित संलिप्तता' के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आ गए हैं। वहीं भारत ने ट्रूडो के आरोपों को 'बेतुका' बताते हुए खारिज कर दिया था। हालांकि यह विवाद इस हद तक बढ़ गया है कि दोनों देशों ने एक-दूसरे के शीर्ष राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें