फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kenya: विलियम रूतो ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, रैला ओडिंगा को मामूली अंतर से हराया

Wed, 14 Sep 2022 06:37 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी

सार

रूतो निवर्तमान राष्ट्रपति उहुरू केन्याट्टा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे थे लेकिन बाद में दोनों में तकरार हो गई और उन्होंने महीनों तक बात नहीं की।
विज्ञापन
William Ruto - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ सालों से राजनीतिक अस्थिरता झेल रहे अफ्रीकी देश केन्या में 9 अगस्त को हुए चुनाव के बाद विलियम रूतो ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। रूतो ने बहुत कम अंतर से जीत हासिल की। रूटो ने 9 अगस्त को हुए चुनाव में लंबे समय से विपक्ष के नेता रहे रैला ओडिंगा को मामूली अंतर से हराया। ओडिंगा इस देश में बेहद लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने 5 बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ा है और इस बार उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 2008 से 2013 तक केन्या के प्रधानमंत्री रहे ओडिंगा ने चुनावों में धांधली का आरोप भी कई बार लगाया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते आधिकारिक परिणामों को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था। रूतो निवर्तमान राष्ट्रपति उहुरू केन्याट्टा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे थे लेकिन बाद में दोनों में तकरार हो गई और उन्होंने महीनों तक बात नहीं की। मंगलवार को दोनों ने जब हाथ मिलाया तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। विलियम रूटो का शपथ ग्रहण समारोह एक स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें