फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कोविड के टीके लगवाने को लेकर अमेरिका में विवाद, स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकारों ने पैदा की भ्रम की स्थिति

Sat, 20 Sep 2025 07:57 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा (अमेरिका)।

सार

US: अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री केनेडी के नए टीका सलाहकारों ने इस बार किसी को भी कोविड-19 टीकाकरण की सिफारिश नहीं की और फैसला लोगों पर छोड़ दिया। सीडीसी के पैनल ने टीकों के संभावित जोखिमों पर स्पष्ट जानकारी देने की बात कही, लेकिन डॉक्टर की सलाह अनिवार्य करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
वैक्सीन - फोटो : आईस्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के नए टीका सलाहकारों ने इस बार कोविड-19 टीकाकरण को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। उन्होंने किसी के लिए भी टीके की सिफारिश नहीं की और इसे लोगों की अपनी इच्छा पर छोड़ दिया कि वे टीका लगवाना चाहते हैं या नहीं। 
विज्ञापन

 
अब तक ये टीके लगभग सभी अमेरिकियों को नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाते थे, जो इसे लगवाना चाहते थे। हाल ही में अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इस साल फाइजर, मॉडर्ना और नोवावैक्स टीके पर नई सीमाएं लगा दीं और इन्हें केवल 65 साल से ऊपर के लोगों या ऐसे युवाओं के लिए सुरक्षित रखा, जिन्हें वायरस से ज्यादा खतरा है। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर कसी लगाम, फंडिंग रोकी; एडमिशन नीति पर उठाए सवाल
विज्ञापन


रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के सलाहकारों ने कई बार मतदान के बाद यह फैसला लिया कि वे सीधे तौर पर टीकाकरण की सिफारिश नहीं करेंगे, बल्कि लोगों को खुद फैसला लेने देंगे। सलाहकारों के इस पैनल ने यह भी सुझाव दिया कि सीडीसी को टीके से जुड़े संभावित जोखिमों के बारे में स्पष्ट भाषा में जानकारी देनी चाहिए। इस पर बाहरी चिकित्सा समूहों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि टीके की सुरक्षा का रिकॉर्ड अब तक अच्छा रहा है। 

पैनल ने इस बात को टाल दिया कि कोविड का टीका लेने के लिए लोगों को डॉक्टर की पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) जरूरी होगी या नहीं। अमेरिकी बाल चिकित्सा अकादमी के डॉक्टर सीन ओ'लोरी ने कहा कि यह फैसला बहुत ज्यादा अस्पष्ट है और अमेरिका के बच्चों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस सुझाव में टीके पर अविश्वास फैलाने की कोशिश साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा, यह बहुत अजीबोगरीब बैठक थी। 

ये भी पढ़ें: संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच इस्राइल को 6 अरब डॉलर के हथियार बेचेगा यूएस, ट्रंप प्रशासन की मंजूरी
विज्ञापन


मौत से बचाने में मजबूत सुरक्षा प्रदान करते हैं टीके
कोविड-19 के टीके भले ही सौ फीसदी सही नहीं हैं। लेकिन सीडीसी के आंकड़े बताते हैं कि वे गंभीर संक्रमण और मृत्यु से बचाने में सबसे मजबूत सुरक्षा प्रदान करते हैं, भले ही व्यक्ति संक्रमित हो जाए। वायरस के रूप समय-समय पर बदलते रहते हैं, इसलिए लोग एक से अधिक बार कोविड का शिकार हो सकते हैं।  

केवल 44 फीसदी नागरिकों ने ली अपडेटेड खुराक
फ्लू के टीकों की तरह कोविड-19 टीकों को अब हर साल अपडेट किया जा रहा है। लेकिन सीडीसी के मुताबिक, पिछले साल केवल 44 फीसदी वरिष्ठ नागरिकों और 13 फीसदी बच्चों ने कोविड टीकों की अपडेट की हुई खुराक ली। पैनल के एक सदस्य डॉ. कोडी मैइस्नर ने कहा, अगर आप ऐसे सुझाव देते हैं, जिसे लोग मानने वाले ही नहीं, तो वह समझदारी नहीं है। डॉ. मैइस्नर डार्टमाउथ कॉलेज से हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें