जब से भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया है, कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की बौखलाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव में शनिवार को पाक ने आग में घी डालने का काम किया है। पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेना भारत की ओर से सामने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
गफूर ने कहा, 'हमें आशंका है कि भारत कश्मीर मुद्दे से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए हमला कर सकता है, लेकिन हम ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।' उन्होंने कहा कि इसीलिए नियंत्रण रेखा पर अतिरिक्त सैनिक तैनात किए गए हैं। अनायास युद्ध की संभावना की चेतावनी देते हुए सेना प्रवक्ता ने कहा, 'कश्मीर मुद्दा एक न्यूक्लियर फ्लैशपॉइंट है।'
वहीं, कुरैशी ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि विदेश मंत्रालय में एक विशेष कश्मीर सेल का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'इस मुद्दे को वैश्विक स्तर पर सामने लाने के लिए सभी दूतावासों में कश्मीरी नागरिकों को नियुक्त किया जाएगा।' संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बारे में उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर मुद्दे को बहुत ऊपर तक उठाया, जो किए बड़ी सफलता रही।