फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karur Stampede: करूर भगदड़ पर सियासत जारी, TVK नेता आदव अर्जुन पर 'युवा विद्रोह' पोस्ट को लेकर मामला हुआ दर्ज

Wed, 01 Oct 2025 12:00 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

करूर रैली भगदड़ में 41 मौतों के बाद तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल आ गया है। ऐसे में अब टीवीके नेता आदव अर्जुन ने सोशल मीडिया पर युवाओं को श्रीलंका-नेपाल जैसी क्रांति के लिए उकसाया, जिसके चलते उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
करूर भगदड़ (File Photo) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के करूर में बीते 27 सितंबर को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की रैली में मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से इस मामले में सियासत सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इसी बीच टीवीके के वरिष्ठ नेता आदव अर्जुन के खिलाफ एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इस पोस्ट में उन्होंने तमिलनाडु में श्रीलंका और नेपाल जैसे 'युवाओं के विद्रोह' की बात कही थी। यह पोस्ट अब डिलीट कर दी गई है, लेकिन इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस के अनुसार अर्जुन पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 192, 196(1)(b), 197(1)(d), 353(1)(b), 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि सड़क पर चलने पर पीटा जाएगा, सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया जाएगा। जब पुलिस सत्ताधारी वर्ग की सेवक बन जाए, तब व्यवस्था को सुधारने का एक ही तरीका है, युवाओं का विद्रोह। जैसे श्रीलंका और नेपाल में हुआ, वैसे ही यहां भी युवा और जेन-जी मिलकर बदलाव लाएंगे। यही बदलाव सत्ता परिवर्तन की नींव बनेगा।

ये भी पढ़ें:- Karur Stampede: विजय की रैली में भगदड़ मामले में एक्शन, TVK जिला सचिव मथियालगन गिरफ्तार; 41 लोगों की गई थी जान
विज्ञापन


विजय ने सोशल मीडिया पर दी भावुक प्रतिक्रिया
इससे पहले टीवीके प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैने अपने जीवन में इतना दर्द कभी महसूस नहीं किया है। मेरा मन टूट गया है, यह सब मेरे कारण हुआ, ऐसा सोचकर मेरी आत्मा रो रही है। विजय ने कहा कि वह जल्द ही पीड़ितों से मिलेंगे और उनका दुख साझा करेंगे। इस दौरान उन्होंने सफाई दी कि वह घटना के तुरंत बाद करूर इसलिए छोड़कर चले गए, क्योंकि उन्हें डर था कि उनकी उपस्थिति से भीड़ और बेकाबू हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Karur Stampede: डीएमके का दावा- विजय की रैली में तोड़े गए नियम; राज्य सरकार ने उल्लंघन का वीडियो किया जारी

विजय ने सीएम स्टालिन से की बड़ी अपील

इसके साथ ही विजय ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से अपील की कि मुख्यमंत्री महोदय, कृपया मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं को नुकसान न पहुंचाएं। यदि किसी पर कार्रवाई करनी है, तो मुझ पर करें। मैं अपने घर या ऑफिस में मिल जाऊंगा। उन्होंने करूर की रैली में मची भगदड़ पर सवाल खड़े करते हुए यह भी कहा कि मैने पहले ही पांच जिलों में सफलतापूर्वक रैली की थी, लेकिन करूर में ही भगदड़ क्यों हुई?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें