फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी चुनाव जीतने के बाद कमला हैरिस की किताबों की बढ़ी बिक्री 

Mon, 09 Nov 2020 07:20 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
kamla harris - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद कमला हैरिस द्वारा लिखी गईं और उनके बारे में लिखी गईं किताबों की बिक्री बढ़ गई हैं। रविवार को अमेजन की शीर्ष 10 किताबों में से चार किताबें नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के बारे में थीं या उनके द्वारा लिखी गईं थीं।

विज्ञापन


इन किताबों में हैरिस द्वारा लिखी गई बच्चों की किताब ‘सुपरहीरोज आर एवरीवेयर’, उनका संस्मरण, “द ट्रूथ्स वी होल्ड: एन अमेरिकन जर्नी”, उनकी संबंधी मीना हैरिस द्वारा लिखी गई बच्चों की किताब “कमला एंड माया बिग आईडिया” और निक्की ग्रिम्स की किताब “कमला हैरिस: रूटेड इन जस्टिस” शामिल हैं।

कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति होंगी। नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल की लिखी बच्चों की किताब ‘जोई: द स्टोरी ऑफ जो बाइडेन’ को सूची में 14वां स्थान दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें