फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला हैरिस: हिंदुस्तानी पहचान और कश्मीर मुद्दे पर उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार का ये है कहना

Sat, 22 Aug 2020 04:57 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अमेरिका के प्रमुख राजनीतिक दल डेमोक्रेटिक पार्टी ने पहली बार किसी अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की महिला को औपचारिक रूप से उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। 55 वर्षीय कमला हैरिस की मां भारतीय और पिता जमैका के थे। कमला जब पांच वर्ष की थीं तब उनकी मां श्यामला गोपालन और पिता डोनाल्ड हैरिस अलग हो गए थे। कमला और उनकी बहन माया की परवरिश मां ने अकेले ही की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का नामांकन महत्वपूर्ण: प्रमिला जयपाल

हिंदुस्तानी पहचान पर कमला का बयान
उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार नामित होने के बाद कमला हैरिस ने अपने भाषण में कहा कि मेरी मां ने मुझे अपनी पहचान पर गर्व करना सिखाया है। मां की वजह से ही मुझे और मेरी बहन माया को अपनी हिंदुस्तानी विरासत पर भी गर्व है।
विज्ञापन


कश्मीर पर कमला का रुख
कश्मीर मसले पर कमला हैरिस का रुख भारत कदम के विपरीत है। उन्होंने कश्मीर मुद्दा और नागरिकता संशोधन कानून पर भारत सरकार की आलोचना की थी। हैरिस ने कहा था, 'हमें कश्मीरियों को याद दिलाना होगा कि वे दुनिया में अकेले नहीं हैं। हम उनके हालात पर नजर रखे हुए हैं। जरूरत पड़ने पर हम मानव अधिकारों के मामले में बोलेंगे और दखल भी देंगे।'

विज्ञापन

कमला हैरिस का सफर

जो बाइडेन के साथ कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने हावर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ली थी। पढ़ाई के बाद वो कैलिफोर्निया में अटॉर्नी जनरल बन गई थीं। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी-अमेरिकी थीं। हैरिस ने दो बार अटॉर्नी जनरल का पद संभाला और इसके बाद साल 2017 में अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस की सीनेटर बनीं। कमला सांसद बनने वालीं दूसरी अश्वेत महिला हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें