फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला हैरिस : पहली अटार्नी जनरल से पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति तक

Sun, 08 Nov 2020 03:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
जो बाइडन के साथ कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव पर भारतीय समुदाय की भी निगाहें लगी थीं। कारण था डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर कमला हैरिस की मां का भारतवंशी होना। हालांकि हैरिस खुद को ठेठ अमेरिकी कहलाना पसंद करती हैं, इसके बावजूद उन्होंने भारतीय समुदाय को लुभाने के लिए चुनावी अभियान के दौरान अपनी भारतीय जड़ों का जिक्र भी खूब किया।

विज्ञापन


इसकी बदौलत शनिवार को सबसे ज्यादा आबादी वाले अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की इस पहली महिला अटार्नी जनरल ने देश की पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति बनने का इतिहास रच दिया। साथ ही कमला इस पद पर पहुंचने वाली पहली निर्वाचित महिला और पहली एशियाई अमेरिकी भी बन गई हैं।


कैलिफोर्निया से सीनेटर कमला हैरिस 2003 में सैन फ्रांसिस्को की पहली महिला जिला अटार्नी चुनी गई थीं। इसके बाद कैलिफोर्निया की अटार्नी जनरल के तौर पर उन्होंने दो कार्यकाल हासिल किए। इस दौरान कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उभरते सितारे के तौर पर अपनी साख बनाई और इसी का इस्तेमाल करके उन्होंने साल 2017 में कैलिफोर्निया की यूएस सीनेटर का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


वे अमेरिकी सीनेट में चुनी गई महज दूसरी अश्वेत महिला बनीं। अमरीकी सीनेटर के तौर पर हैरिस सीनेट की न्यायिक समिति की महत्वपूर्ण सुनवाइयों में तत्कालीन सुप्रीम कोर्ट के नॉमिनी ब्रेट कावानॉघ और अटार्नी जनरल विलियम बार के खिलाफ अपने सवालों की वजह से बेहद चर्चा में रह चुकी हैं। न्यायिक समिति के अलावा कमला सीनेट की होमलैंड सिक्योरिटी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स कमेटी, इंटेलिजेंस पर सेलेक्ट कमेटी और बजट कमेटी में भी रह चुकी हैं।



कमला जमैकाई मूल के पिता डोनाल्ड हैरिस और भारतीय मूल की मां श्यामा गोपालन की संतान हैं। उनकी मां कैंसर शोधकर्ता थी, जिनका 2009 में निधन हो चुका है। कमला ने 2020 में देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के लिए जो बाइडन के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी की आंतरिक उम्मीदवारी में नामांकन भरा था। लेकिन दिसंबर में उन्हें इस होड़ से हटना पड़ा था।

चुनावी अभियान में बाइडन की जबरदस्त खिलाफत करने के बावजूद उन्होंने कमला की योग्यता को देखते हुए उन्हें अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नामित किया। हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक कमला ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिअी से कानून की पढ़ाई पूरी की है। कमला ने पेशे से अटार्नी डगलस एमहाफ के साथ शादी की है। डगलस की पहली शादी से हुए दोनों बच्चे कमला को बेहद  पसंद करते हैं और उसे प्यार से ‘मोमाला’ कहते हैं।

कमला हैरिस के गांव में उत्सव की तैयारी
उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट प्रत्याशी और भारतवंशी कमला हैरिस के जीत के करीब पहुंचने पर तमिलनाडु स्थित उनके ननिहाल पक्ष के गांव थुलासेंथिरापुरम और पैनगानाडु में दीपावली से पहले उत्सव की तैयारी होने लगी है। यहां के लोगों को विश्वास है कि वे जीतेंगी। सभी औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण कमला की जीत पर रंगोली से उनकी तस्वीर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। गांव की सड़कों के किनारे कमला के पोस्टर लगाए गए हैं। तमिलनाडु में चाय-काफी की दुकानों पर अमेरिकी चुनाव परिणामों पर चर्चा हो रही है।

मामा ने एक दिन पहले ही बता दिया था- जीत रही हो कमला
अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आज भी भारत में अपने रिश्तेदारों से जुड़ी हुई हैं। उनके मामा गोपालन बालचंद्रन ने कहा कि मैंने कमला को एक दिन पहले ही बता दिया था कि वह चुनाव जीतने जा रही हैं। दिल्ली निवासी बालचंद्रन ने कहा कि हम सबके लिए खुशी और गर्व का दिन है। उन्होंने अपनी भांजी को योद्धा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें