फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी प्रौढ़ से शादी के बाद पहचान को भटक रही कल्पना, बैंक ने खातों का संचालन भी रोका

Tue, 12 Nov 2019 10:40 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शारजाह में रहने वाली कल्पना नाम की भारतीय युवती ने 19 साल पहले एक पाकिस्तानी से शादी करने के लिए अपना नाम, धर्म और राष्ट्रीयता सब कुछ बदल ली लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी उसकी पाक आईडी नवीनीकृत नहीं हो पा रही है। ‘गल्फ न्यूज’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, कराची में कल्पना उर्फ काजल खान के बैंक खातों के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


पूर्व भारतीय महिला होने के कारण पाकिस्तान में उसे पिछले कई माह से भटकना पड़ रहा है। मुंबई की कल्पना ने 1996 में पाकिस्तान से यूएई आए 60 वर्षीय रशीद खान से शादी कर ली। रशीद के चार पत्नियां हैं जिनमें 2 भारतीय व 2 पाकिस्तानी हैं। इन चारों से उसे 10 बच्चे हैं, जबकि काजल से उसे दो बच्चे हैं। 

रशीद की एक पत्नी दो बेटियों के साथ भारत में ही रहती है। लेकिन मौजूदा दौर में कल्पना उर्फ काजल के सामने सबसे बड़ा संकट उसकी पहचान का खड़ा हो गया है। सारे दस्तावेज जमा कराने के बावजूद उसका पाक आईडी रिन्यू न होने के कारण बैंक खाते के लिए उसे नया स्मार्ट पहचान पत्र भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


पाक पासपोर्ट भी लिया

काजल का पाकिस्तानी पहचान पत्र वर्ष 2023 तक मान्य है लेकिन अपने बैंक खाते को संचालित करने के लिए उसे नए स्मार्ट पहचान पत्र की आवश्यकता है। काजल के पास वैध पाकिस्तानी पासपोर्ट और पाक नागरिकता प्रमाणपत्र भी है। उसने 2001 में अपना भारतीय पासपोर्ट पाक प्राधिकार को सौंप कर पाकिस्तानी पासपोर्ट भी प्राप्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें