भारतीय नौसेना अधिकारी की बेटी और नेवी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो साहस, अनुशासन और संकल्प की मिसाल बन गया है। महज 18 वर्ष की उम्र में काम्या ने दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) तक स्की कर पहुंचकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं।