फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tariff War: 'टैरिफ से निपटने के लिए रणनीतिक रूप से सोचने की जरूरत', ट्रंप की धमकियों के बाद कनाडाई PM ट्रूडो

Sat, 08 Feb 2025 02:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वैंकूवर

सार

जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा-अमेरिका आर्थिक संबंधों पर एक दिवसीय शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में बोलते हुए, व्यापार, व्यवसाय और श्रम विशेषज्ञों को बताया कि देश को टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करना चाहिए। ट्रूडो ने यह भी कहा कि कनाडा को अपने आंतरिक व्यापार में बाधाएं हटाने और अन्य देशों के साथ व्यापार बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि देश को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ लगाने की धमकियों से निपटने के लिए 'रणनीतिक रूप से' सोचना चाहिए। ट्रंप ने सभी कनाडाई आयातों पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


ट्रूडो कनाडा-अमेरिका आर्थिक संबंधों पर एक दिवसीय शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने व्यापार, व्यवसाय और श्रम विशेषज्ञों को बताया कि देश को टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करना चाहिए। ट्रूडो ने यह भी कहा कि कनाडा को अपने आंतरिक व्यापार में बाधाएं हटाने और अन्य देशों के साथ व्यापार बढ़ाने की आवश्यकता है।

कनाडा को 51वां राज्य बनाने की बात गंभीर मुद्दा
पीएम ट्रूडो ने कहा कि यह हमारे देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने कहा कि ट्रंप की टिप्पणियों में कनाडा को '51वां राज्य' बनाने की बात एक गंभीर मुद्दा है। सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूडो ने माइक्रोफोन बंद होने से पहले कहा, 'ट्रंप के दिमाग में यह है कि ऐसा करने का सबसे आसान तरीका हमारे देश को अपने में समाहित करना है और यह एक गंभीर मुद्दा है। 
विज्ञापन


1.3 बिलियन कनाडाई डॉलर की सीमा सुरक्षा योजना की घोषणा 
ट्रूडो ने कहा कि कनाडा 30 दिवसीय विस्तार का उपयोग अमेरिकी अधिकारियों को यह दिखाने के लिए करना चाहिए कि वे सीमा सुरक्षा पर अधिक खर्च कर सकते हैं। कनाडा ने 1.3 बिलियन कनाडाई डॉलर (900 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की सीमा सुरक्षा योजना की घोषणा की है, जिसमें ड्रोन, हेलीकॉप्टर, अधिक सीमा रक्षक और एक संयुक्त कार्य बल का निर्माण शामिल है।

ट्रूडो ने नया फेंटेनाइल जार नियुक्ति का वादा किया
ट्रूडो ने एक नया फेंटेनाइल जार नियुक्त करने का भी वादा किया, जो कनाडाई और अमेरिकी सरकारों के बीच प्राथमिक संपर्क के रूप में काम करेगा। ट्रूडो ने कहा, 'हमें इस बारे में बहुत सोच-समझकर काम करना होगा कि हम अमेरिका के साथ किस तरह से निकटता से जुड़े रहें, ताकि यह साबित हो सके कि कनाडा उत्तरी अमेरिकी फेंटेनाइल समस्या के एक छोटे से हिस्से के लिए जिम्मेदार है, लेकिन हम भी इस त्रासदी से बहुत दुखी हैं।'

ट्रूडो ने कहा- कनाडा को मजबूती से जवाब देने को तैयार रहना चाहिए
ट्रूडो ने कहा कि अगर ट्रंप 30 दिनों के बाद टैरिफ के साथ आगे बढ़ने का फैसला करते हैं, तो कनाडा को मजबूती से जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्रतिक्रियाओं और टैरिफ के कठिन समय के दौरान कनाडाई लोगों का समर्थन करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

ट्रंप ने टैरिफ पर 30 दिनों तक लगाई रोक
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में मैक्सिको और कनाडा से आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। हालांकि, बाद में इस पर 30 दिनों तक रोक लगाने पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा, कनाडाई तेल, प्राकृति गैस और बिजली पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया। ट्रंप ने अवैध आव्रजन को रोकने और फेंटेनाइल तस्करी को रोकने के लिए देशों से अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, लेकिन उन्होंने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और संघीय सरकार के लिए राजस्व बढ़ाने के लिए टैरिफ का उपयोग करने का भी वादा किया।

कनाडा ने अमेरिकी कार्रवाई का जवाब देने की बनाई थी योजना 
वहीं, कनाडा ने 155 बिलियन कनाडाई डॉलर (109 बिलियन डॉलर) मूल्य के अमेरिकी सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाकर अमेरिकी कार्रवाई का जवाब देने की योजना बनाई थी। ट्रूडो ने यह भी कहा कि अब अन्य देशों के साथ व्यापार संबंध मजबूत करने का समय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें