फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: जस्टिस उमर बंदियाल ने पाकिस्तान के 28वें चीफ जस्टिस बने, पीएम इमरान भी रहे मौजूद

Wed, 02 Feb 2022 05:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

जस्टिस बंदियाल ने 1981 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की और 2004 में लाहौर हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए। उन्होंने लाहौर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया। बाद में उन्हें जून 2014 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।
विज्ञापन
Supreme Court of Pakistan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिस उमर अता बंदियाल ने बुधवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन में हुए एक कार्यक्रम में 28वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री इमरान खान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल कमर बाजवा और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूगी में बंदियाल को शपथ दिलाई।

विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसमें बताया गया कि राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने एवान-ए-सद्र में जस्टिस उमर अता बंदियाल को पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। जस्टिस बंदियाल (63) 16 सितंबर 2023 तक इस पद पर रहेंगे। इससे पहले वह लाहौर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।

जस्टिस बंदियाल ने 1981 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की और 2004 में लाहौर हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए। उन्होंने लाहौर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया। बाद में उन्हें जून 2014 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें