फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'मुकदमे से पहले अब्रेगो को निर्वासित करने का प्रयास करेगा अमेरिका', न्याय विभाग ने अदालत में किया खुलासा

Tue, 08 Jul 2025 03:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्रीनबेल्ट

सार

मैरीलैंड की अदालत में सुनवाई के दौरान अमेरिकी न्याय विभाग के एक वकील ने खुलासा किया कि अगर किल्मर अब्रेगो गार्सिया को मानव तस्करी के आरोपों पर मुकदमा चलाने से पहले रिहा किया जाता है, तो अमेरिकी सरकार उन्हें हिरासत में लेकर निर्वासन की कार्रवाही शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि गार्सिया को अल साल्वाडोर से अलग किसी तीसरे देश में भेज दिया जाएगा। हालांकि, गुइन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कौन सा देश होगा। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी न्याय विभाग के एक वकील ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को मैरीलैंड की अदालत में दलील दी कि अगर किल्मर अब्रेगो गार्सिया को टेनेसी में मानव तस्करी के आरोपों पर मुकदमा चलाने से पहले रिहा किया जाता है, तो अमेरिकी सरकार उसके खिलाफ निर्वासन की कार्यवाही शुरू करेगी। 

विज्ञापन


अमेरिकी वकील जोनाथन गुइन का खुलासा न्याय विभाग और व्हाइट हाउस के प्रवक्ताओं के बयानों का खंडन करता है, क्योंकि उन्होंने पिछले महीने कहा था कि गार्सिया पर मुकदमा चलाया जाएगा। सरकार द्वारा उन्हें निर्वासित करने से पहले संभवत: उन्हें अमेरिकी जेल में समय बिताना होगा। 

ये भी पढ़ें: US: प्रो-फलस्तीन प्रदर्शन पर कार्रवाई के खिलाफ ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा, अभिव्यक्ति की आजादी खत्म करने का आरोप
विज्ञापन

 
गार्सिया की पत्नी उन्हें निर्वासित होने से रोकने का कर रहीं प्रयास
सरकारी वकील गुइन ने मैरीलैंड में एक संघीय अदालत की सुनवाई के दौरान इस बात का खुलासा किया, जहां गार्सिया की पत्नी ने मार्च में उनके गलत निर्वासन को लेकर ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा दायर किया है। वह चाहती हैं कि उनके पति को फिर से अमेरिका से निकाला न जाए।

जेल से रिहा होने के बाद हिरासत में लिए जाएंगे गार्सिया: गुइन
गुइन ने कहा कि अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन अब्रेगो गार्सिया को जेल से रिहा होने के बाद हिरासत में ले लेंगे। साथ ही उन्हें उनके मूल देश अल साल्वाडोर से अलग किसी तीसरे देश में भेज दिया जाएगा। हालांकि, गुइन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कौन सा देश होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Brazil: ट्रंप ने ब्राजील से कहा- बोल्सोनारो को अकेला छोड़ दें; जवाब में लूला बोले-बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं

मार्च में अल साल्वाडोर की जेल में भेजे गए थे गार्सिया
इससे पहले, मार्च में ट्रंप सरकार ने गार्सिया को अल सल्वाडोर की एक खतरनाक जेल में भेज दिया था, जबकि एक इमिग्रेशन जज ने यह आदेश दिया था कि उन्हें अल सल्वाडोर नहीं भेजा जाए, क्योंकि वहां उन्हें गैंग से खतरा था। गार्सिया को फिर अमेरिका वापस लाया गया ताकि उन पर मानव तस्करी का मुकदमा चलाया जा सके। उनके वकीलों का कहना है कि यह सब गलत निर्वासन को छिपाने की कोशिश है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें