जॉन शिप्टन, जूलियन असांजे के पिता (फाइल फोटो)
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के पिता ने ऑस्ट्रेलिया की सरकार से अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते लंदन में बेटे की गिरफ्तारी के बाद उसकी हालत देखकर वह स्तब्ध हैं।
असांजे के पिता जॉन शिप्टन ने कहा कि वह 2012 में लंदन स्थिति इक्वाडोर दूतावास में शरण मिलने के बाद हर क्रिसमस के दिन बेटे से मिलने जाते थे। वर्ष 2013 में सांसद का चुनाव लड़ने के लिए असांजे ने विकीलीक्स पार्टी बनाई थी और असांजे के पिता तब उसके सचिव थे।
शिप्टन ने मेलबर्न स्थित एक अखबार को बताया कि विदेश विभाग और प्रधानमंत्री को इस मामले में बारीकी से कुछ करना चाहिए। इस मामले को सबकी संतुष्टि के लिए हल किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जूलियन असांजे को ऑस्ट्रेलिया लाने के लिए सिनेटर और विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई है।