फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सरकारी जमीनों पर बनी मस्जिद गिराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती, पहले गिराओ स्कूल और सेना के कैंट

Fri, 31 Dec 2021 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

राशिद महमूद सूमरो ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान में सरकारी जमीनों पर बनी इमारतों को गिराना ही है तो पहले स्कूल को गिराओ फिर सैनिक छावनी गिराओ तब मस्जिद के बारे में सोचना। 
विज्ञापन
जमीयतमौलाना राशिद महमूद सूमरो, महासचिव , उलेमा-ए-इस्लाम-फजल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने एक मस्जिद गिराने का आदेश क्या दिया कि नया बखेड़ा ही शुरू हो गया। 24 घंटे के भीतर शीर्ष अदालत को ही धमकी दे दी गई। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल  सिंध के महासचिव मौलाना राशिद महमूद सूमरो ने सुप्रीम कोर्ट को मस्जिद गिराने को लेकर सीधे-सीधे चेतावनी दी है।

विज्ञापन


राशिद महमूद सूमरो ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद और सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह को कराची में अवैध रूप से निर्मित मस्जिदों को ध्वस्त करने के आदेश को लागू करने की चुनौती दे दी है। राशिद महमूद सूमरो ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान में सरकारी जमीनों पर बनी इमारतों को गिराना ही है तो पहले स्कूल को गिराओ फिर सैनिक छावनी गिराओ तब मस्जिद के बारे में सोचना। मौलाना रशिद सूमरो ने पाकिस्तान के चीफ जस्टिस का नाम लेते हुए कहा कि देश में मस्जिद कोई लावरिस नहीं है कि जब हुकूम दिया तब मस्जिदों को ढाह दें। बता दें कि इसी हफ्ते  सुप्रीम कोर्ट ने तारिक रोड के पास एमेनिटी पार्क की जमीन पर बनी एक मस्जिद, दरगाह और कब्रिस्तान को गिराने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मौलाना सूमरो ने चेतावनी दे डाली। 




किसी में ताकत नहीं कि मस्जिद की एक ईंट भी गिराए- मौसाना सूमरो
 सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए मौलाना सूमरो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं, 'क्या इसको मदीने की रियासत कहा जाता है कि मंदिर तो महफूज है और मस्जिद को गिराने का हुक्म सुप्रीम कोर्ट देती है? जब तक हम जिंदा हैं किसी में जुर्रत नहीं कि मस्जिद की एक ईंट भी गिरा दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें