फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में वारदात: अज्ञात हमलावरों ने की न्यायाधीश, उनकी पत्नी और दो बेटों की हत्या

Sun, 04 Apr 2021 10:39 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, पेशावर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में पेशावर-इस्लामाबाद राजमार्ग पर रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर आतंकवाद रोधी अदालत के एक न्यायाधीश, उनकी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में न्यायाधीश के दो सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि न्यायाधीश आफताब अफरीदी स्वात जिले में नियुक्त थे। यह घटना छोटा लाहौर स्वामी जिले में हुई। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें