फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: डेल्टा प्लस वैरिएंट के खिलाफ जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन असरदार, कंपनी का दावा

Fri, 02 Jul 2021 11:27 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

डेल्टा प्लस वैरिएंट मौजूदा समय में दुनिया के सामने सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है, ऐसे में राहत की खबर यह है कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की वैक्सीन डेल्टा प्लस वैरिएंट के खिलाफ असरदार है। कंपनी ने ऐसा दावा किया है।
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस का नया डेल्टा प्लस वैरिएंट दुनिया के लिए अब चिंता का विषय बन गया है। डेल्टा प्लस वैरिएंट ऐसा वैरिएंट है, जो सीधे फेफड़ों पर जाकर वार करता है। डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस पर कोरोना की कोई भी वैक्सीन कारगर नहीं है। हालांकि इस बीच एक राहत की खबर सामने आई है।

विज्ञापन


जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन डेल्टा प्लस वैरिएटं के खिलाफ कारगर है और उसे बेअसर करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि उसकी सिंगल डोज वाली वैक्सीन कोरोना के असर को कम करने में सक्षम है। कंपनी ने बताया कि उसकी वैक्सीन कोरोना वायरस के इस वैरिएंट और दूसरे वैरिएंट के खिलाफ मजबूती से लड़ती है। 


 

कंपनी ने जानकारी दी कि उसकी वैक्सीन लेने के 29 दिनों के अंदर ही डेल्टा प्लस वैरिएंट बेअसर हो गया और इससे मिलने वाली सुरक्षा समय के लिए और बेहतर हो गई। बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने हाहाकार मचा दिया है और ये वैरिएंट कई देशों में फैल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें