फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन बनाने के अंतिम चरण में अमेरिकी कंपनी : राष्ट्रपति ट्रंप

Thu, 24 Sep 2020 04:57 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना की वैक्सीन बनाने की दिशा में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी ने घोषणा की है कि एक स्वयंसेवक जिसे टीका लगाया गया था, वह अब नैदानिक परीक्षणों के अंतिम चरण में पहुंच गया है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने घोषणा की है कि उनका स्वयंसेवक टीके के नैदानिक परीक्षणों के अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह अमेरिका में चौथा स्वयंसेवक है जो अंतिम चरण के ट्रायल में पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका के अन्य नागरिकों से अपील करते हैं कि वे वैक्सीन परीक्षणों के नामांकन के लिए आगे आएं।
 


इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हमने अमेरिका के इतिहास में सबसे तेज आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाया है। हमारा दृष्टिकोण विज्ञान का समर्थक है, (जो बिडेन) बिडेन का दृष्टिकोण विज्ञान विरोधी है। मुझे नहीं पता कि उनका दृष्टिकोण क्या है, हालांकि इसमें से बहुत कुछ कॉपी किया गया है जो हमने किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बिडेन ने चीन और यूरोप की यात्रा पर प्रतिबंध और रणनीतियों का विरोध किया है। उनके पास बस कभी ना खत्म नहीं होने वाला लॉकडाउन है। जबकि हम लॉकडाउन नहीं कर रहे हैं। हम वास्तव में उस दर से बढ़ रहे हैं जिसे हमने पहले कभी अनुभव नहीं किया है... हमारी योजना वायरस को कुचल देगी, बिडेन की योजना अमेरिका को कुचल देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें