फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और नेपाल ने लांच की मिलकर वेबसाइट , हिमालयी देश के शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की कोशिश

Thu, 24 Sep 2020 03:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-नेपाल - फोटो : iStock
विज्ञापन

भारत और नेपाल ने 2015 में नेपाली धरती पर भीषण तबाही फैलाने वाले भूकंप के बाद चल रही पुनर्निर्माण परियोजनाओं की जानकारी देने के लिए एक वेबसाइट लांच की है।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास के मुताबिक, ये परियोजनाएं इस हिमालयी देश के शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली की तरफ से दिए जा रहे अनुदान से बनाई जा रही हैँ। नेपाल में भारत के राजदूत विनय एम. क्वात्रा और नेपाल राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के सीईओ सुशील ग्यावली ने मंगलवार को वर्चुअल समारोह में यह वेबसाइट लांच की।


अंग्रेजी और नेपाली, दोनों भाषाओं में संचालित होने वाली इस वेबसाइट पर भारत के सहयोग से निर्मित की जा रही सभी शैक्षिक परियोजनाओं का ब्योरा दिया जाएगा। www.goicbrinepal.com वेबसाइट का निर्माण भारतीय वैज्ञानिक व औद्योगिक शोध परिषद के निर्देशन में रुड़की के केंद्रीय भवन शोध संस्थान (सीबीआरआई) ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें