फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पाक राजदूत बासित के 'बेशर्म पोस्ट' पर पॉर्न स्टार का जवाब, कहा- मेरी आंखें ठीक हैं

Wed, 04 Sep 2019 11:51 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
अब्दुल बासित और जॉनी सिन्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर दुनिया भर में बेइज्जती झेल चुका पाकिस्तान अब बेशर्मी की हदें पार कर रहा है। भारत में पाक के राजदूत रह चुके अब्दुल बासित ने पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स की तस्वीर को रिट्वीट कर उसे कश्मीर में पैलेट गन का शिकार बताया। जिसपर जवाब देते हुए जॉनी ने कहा कि मेरी आंखें ठीक है।

विज्ञापन


जॉनी सिन्स ने पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक को अपने ट्विटर फॉलोअर्स को बढ़वाने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही बासित का मजाक उड़ाते हुए सिन्स ने लिखा की मेरी आंखे ठीक हैं।
 

 

विज्ञापन

बासित ने शेयर की थी यह तस्वीर

बता दें कि मंगलवार को अब्दुल बासित ने पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स की तस्वीर को रिट्वीट कर उसे कश्मीर में पैलेट गन का शिकार बता दिया। इतना ही नहीं, जब उनकी बेशर्मी पर लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

उस ट्वीट में लिखा था, ''अनंतनाग का यूसुफ, पैलेट के कारण अपने आंखों की रोशनी खो बैठा। कृपया आवाज उठाएं।'' जबकि वह फोटो पॉर्न स्टार जॉनी सीन्स की थी।
 


उनकी इस करतूत को पाकिस्तान की एक पत्रकार ने उजागर किया। उन्होंने लिखा, ' भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित, जॉनी सीन्स को कश्मीरी बता रहे हैं, जो पैलेट गन के कारण अपना आंख खो बैठा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें