फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: जॉन किर्बी बोले- युद्धविराम से हमास को हो सकता है फायदा, अमेरिकी बंधकों की रिहाई की जताई उम्मीद

Tue, 28 Nov 2023 01:59 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि गाजा में युद्ध विराम से हमास को फायदा हो सकता है। हमास के आंतकियों ने गाजा में मानवीय विराम के विस्तार का स्वागत किया है। यह एक जोखिम भी हो सकता है।
विज्ञापन
John Kirby - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच भारी युद्ध के बाद थोड़ी राहत है। हमास और इस्राइल के बीच युद्धविराम है। फलस्तीनी नागरिकों की रिहाई के बदले हमास इस्राइली बंधकों को रिहा कर रहा है। इस बीच अमेरिका का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि अब अगली रिहाई में अमेरिकी बंधक भी शामिल हो सकते हैं। बता दें, सात अक्तूबर को हमास के हमले के बाद से चार दिन पहले तक इस्राइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा था। युद्ध में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


युद्ध विराम को बताया जोखिम
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि गाजा में युद्ध विराम से हमास को फायदा हो सकता है। हमास के आंतकियों ने गाजा में मानवीय विराम के विस्तार का स्वागत किया है। यह एक जोखिम भी हो सकता है। इसके अलावा, किर्बी ने उम्मीद जताई है कि अगले दो दिनों में रिहा होने वाले 20 बंधकों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हो सकते हैं। हमास ने करीब आठ-नौ अमेरिकी नागरिकों को भी बंधक बनाया हुआ है।

युद्ध विराम आगे बढ़ाने के लिए सहमति
इस्राइल-हमास के बीच मध्यस्थता की भूमिक निभा रहे कतर ने कहा कि दोनों ने युद्ध विराम को बढ़ाने के लिए सहमति जताई है। इस दौरान बंधकों की रिहाई संभव है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने कहा कि गाजा में मानवीय संघर्ष को दो दिन और बढ़ाने के लिए सहमति बनी है। इस्राइली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कतर की घोषणा का मतलब है कि कम से कम दस और इस्राइली बंधकों को मंगलवार (पश्चिम एशिया के स्थानीय समय के मुताबिक) रिहा किया जाएगा। अन्य दस बंधकों को बुधवार को रिहा किया जाएगा। इसी के साथ हर दिन इस्राइल 30 फलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा करेगा।
विज्ञापन


अब तक 50 से ज्यादा बंधक ही रिहा
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने सोमवार को रिहा किए गए बंधकों की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार दिन के युद्ध विराम के दौरान इस्राइल ने 117 फलस्तीनी बंधकों को रिहा किया। इसके बदले हमास ने 58 बंधकों को रिहा किया।

अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत
बता दें कि इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष बीते सात अक्तूबर को शुरू हुआ था। इस लड़ाई में अब तक 15 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। हमास के आतंकी हमलों के जवाब में इस्राइली डिफेंस फोर्स गाजा के आतंकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रही है। हमास के कब्जे वाले गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि अब तक 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ इस्राइली पक्ष में 1200 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें