फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 9/11 हमलों की बरसी पर बाइडन ने पहनी ट्रंप की टोपी; पूर्व राष्ट्रपति की टीम ने ली चुटकी तो मिला यह जवाब

Thu, 12 Sep 2024 08:50 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति बाइडन ने 9/11 हमलों की बरसी के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए रिपब्लिकन की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की लाल टोपी पहनी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 सितंबर, 2001 एक बहुत ही भयानक दिन था, जिसे दुनिया कभी नहीं भूल सकती। उस दिन अमेरिका ने अपने इतिहास का सबसे दर्दनाक हमला देखा था। इसी हमलों की बरसी पर बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए। 

विज्ञापन


ट्रंप को किया समर्थन?
राष्ट्रपति बाइडन ने 9/11 हमलों की बरसी के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए रिपब्लिकन की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की लाल टोपी पहनी। इसे व्हाइट हाउस ने एकता का प्रदर्शन बताया।  

दरअसल, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ जो बाइडन पेंसिल्वेनिया में उस जगह पर आयोजित स्मृति समारोह में शामिल हुए, जहां फ्लाइट 93 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस दौरान अनुभवी डेमोक्रेट को टोपी पहनने की चुनौती दी गई थी। 
विज्ञापन


'हमें एकता की ओर वापस लौटने की जरूरत'
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'शैंक्सविले फायर स्टेशन में राष्ट्रपति जो बाइडन ने 9/11 के बाद देश की द्विदलीय एकता के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हमें एकता की ओर वापस लौटने की जरूरत है। तभी पूर्व राष्ट्रपति के एक समर्थक ने उन्हें एकता को दिखाने के लिए ट्रंप की टोपी पहनने को दी। इस पर बाइडन ने टोपी ली और पहन ली।'

सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
81 साल के बाइडन के लाल टोपी पहनने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गईं। टोपी पर लिखा था- 'ट्रंप 2024'। बता दें, जुलाई में राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के बाद राष्ट्रपति ने बार-बार ट्रंप को अमेरिकी लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए खतरा बताया है।
 

ट्रंप की टीम ने ली चुटकी
इस मामले पर ट्रंप अभियान के वॉर रूम ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। उसने पहले धन्यवाद दिया फिर चुटकी लेते हुए कहा कि बाइडन ने ट्रंप की टोपी इसलिए पहन ली क्योंकि कल रात हुई बहस में कमला हैरिस ने बहुत बुरा प्रदर्शन किया। 



मैनहट्टन में बुधवार सुबह 9/11 की बरसी के मौके पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाथ मिलाया था। यह मुलाकात तब हुई जब हैरिस, न्यूयॉर्क के सीनेटर चक शूमर और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच खड़ी थीं और ट्रंप, न्यूयॉर्क शहर के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग के बगल में खड़े थे। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति 9/11 की सालगिरह के विशेष समारोहों में शामिल हुए थे। उन्होंने ग्राउंड जीरो, शैंक्सविले, पेनसिल्वेनिया और पेंटागन में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें