फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका चुनाव: बिडेन ने कहा- लोगों में अराजकता फैला रहे ट्रंप

Sun, 18 Oct 2020 02:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बिडेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 3 नवंबर को होने हैं और इससे करीब तीन सप्ताह पहले ट्रंप और बिडेन के चुनाव अभियान जोरों पर हैं। डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बिडेन ने मिशिगन में अपनी चुनावी सभा में कहा कि ट्रंप लोगों में अराजकता फैलाने का काम करते हुए आनंद ले रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि वे महामारी से निपटने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उधर, ट्रंप ने भी कहा कि बिडेन एक भ्रष्ट नेता हैं।

विज्ञापन


शनिवार को मिशिगन के साउथफील्ड में एक रैली के दौरान कहा कि नफरत कभी जाती नहीं है वह सिर्फ छुप जाती है और अगर आप इसे ऑक्सीजन देते हैं तो वह और बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रंप इसे हवा दे रहे हैं, जबकि अमेरिका में नफरत की कोई जगह नहीं है।


उन्होंने कहा कि ट्रंप सपना देख रहे हैं कि कोरोना खत्म हो रहा है, हकीकत में यह भयानक रुप ले चुका है। इसकी हम सबको कीमत चुकानी पड़ेगी, जबकि ट्रंप को मास्क पहनने में शर्म आती है। बिडेन ने कहा कि अमेरिका में बेरोजगारी भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


उधर, राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा के ओकाला और जॉर्जिया के मैकन में चुनावी रैली के दौरान बिडेन पर हमला बोलते हुए कहा कि वह एक खतरनाक और भ्रष्ट राजनेता हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि वामपंथ नियंत्रित मीडिया और बड़ी तकनीकी कंपनियां इस चुनाव अभियान में बिडेन की मदद कर रही हैं।

रिपब्लिकन सीनेटर ने उड़ाया कमला हैरिस का मजाक
चुनाव अभियान के दौरान रिपब्लिकन सीनेटर डेविड परड्रयू जॉर्जिया में राष्ट्रपति ट्रंप के लिए आयोजित एक रैली में डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के नाम का कई बार गलत ढंग से उच्चारण करके मजाक उड़ाया।

उन्होंने कहा, ‘काह-मह-ला? कमला- मला-मला? पता नहीं क्या है’। उनके यह कहते ही दर्शक हंसने लगे। इसका वीडियो वायरल हुआ तो परड्रयू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे डेमोक्रेट जोन ओसॉफ ने कहा, परड्रयू किसी श्वेत या पुरुष सीनेटर का मजाक नहीं उड़ा पाए हैं। अश्वेत और महिला का मजाक उड़ाना शायद उन्हें आसान लगा।

बिडेन और हैरिस के लिए प्रचार करेंगे बराक ओबामा
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले सप्ताह पेनसिल्वेनिया में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन और उपराष्ट्रपति पद की प्रत्याशी कमला हैरिस के लिए प्रचार करेंगे।

हालांकि वे दोनों प्रत्याशियों का ऑनलाइन माध्यम से पहले भी प्रचार करते रहे हैं लेकिन जनता के बीच पहली बार वे दोनों के लिए प्रचार करेंगे। 21 अक्तूबर को इसके लिए वे फिलाडेल्फिया और पेन्सिलवेनिया जाएंगे।

टीवी व्यूअरशिप में बिडेन ने ट्रंप को पछाड़ा
डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बिडेन ने टीवी व्यूअरशिप रेटिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ दिया है। नीलसन मीडिया रिसर्च के अनुसार, बिडेन को बृहस्पतिवार की रात एबीसी पर 1.41 करोड़ लोगों ने देखा। एबीसी चैनल पर बिडेन को देखे जाने वाले दर्शकों की संख्या एनबीसी और इससे जुड़े दो केबल चैनलों पर ट्रंप को देखे जाने वाले लोगों से अधिक रही। ट्रंप को कुल मिलाकर 1.35 करोड़ लोगों ने देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें