फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको: बाइडन ने बदली ट्रंप की नीति, शरणार्थियों के पहले जत्थे को मिला अमेरिका में प्रवेश

Sat, 20 Feb 2021 05:47 PM IST
स्नेहा बलूनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डिएगो
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन के शरणार्थियों के लिए नीति में बदलाव के फैसले के बाद मैक्सिको में ठहरे लोगों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलटने के साथ ही नई नीति के तहत शरणार्थियों के एक जत्थे को अमेरिका में दाखिल होने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


मैक्सिको में अनुमानित तौर पर 25,000 लोग अमेरिका में शरण के लिए मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं और इनमें से 25 लोगों के जत्थे को दाखिल होने की अनुमति दी गई। इन लोगों को अदालत में अपने लंबित मामलों की सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए देश आने की इजाजत दी गई है।

ज्यादा संख्या में प्रवासियों के आने की संभावना के कारण अमेरिकी अधिकारियों ने लोगों को सीमा पर नहीं आने और उन्हें सबसे पहले शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायोग की वेबसाइट पर पंजीकृत कराने को कहा है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण मैक्सिको से आए लोगों को क्वारंटीन में रखने के लिए सैन डिएगो के होटलों में ले जाया गया। क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के बाद वे अमेरिका में अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के पास या अन्य स्थानों पर जा पाएंगे।

मैक्सिको से लगी सीमा पर भी भ्रम की स्थिति बनी है। तिजुआना सीमा पर करीब 100 लोग शुक्रवार को जमा हो गए और उन्होंने अमेरिका में दाखिल होने देने का अनुरोध किया। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश देने से मना कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें