फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: रूसी क्षेत्रों में कम दूरी के हमलों के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल करेगा यूक्रेन, बाइडन ने दी मंजूरी

Fri, 31 May 2024 05:43 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को खारकीव की रक्षा के सीमित उद्देश्य के लिए रूस के अंदर हमला करने के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन जंग बीते दो साल से ज्यादा समय से जारी है। इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को खारकीव की रक्षा के सीमित उद्देश्य के लिए रूस के अंदर हमला करने के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। मामले से जुड़े दो अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यूक्रेन से रूस के अंदर आक्रामक तरीके से हमला करने के लिए अमेरिका द्वारा प्रदान की जाने वाली लंबी दूरी की मिसाइलों और अन्य हथिारों का इस्तेमाल न करने की अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

बाइडन ने यह कदम तब उठाया है, जब यूक्रेनी अधिकारियों ने अमेरिकी प्रशासन से अपने बलों को रूसी क्षेत्र से होने वाले हमलों के खिलाफ खुद का बचाव करने के लिए इन हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन


बाइडन के फैसले की रिपोर्ट सबसे पहले पोलिटको में प्रकाशित हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान गलत सूचना के साथ लोकतंत्र में कलह पैदा करने की रूसी कोशिशों की आलोचना की। उन्होंने संकेत दिया था कि बाइडन प्रशासन जल्द ही यूक्रेन को रूस के अंदर हमला करने के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकता है। 

ब्लिंकन ने कहा कि मॉस्को द्वारा गलत सूचना और दुष्प्रचार का उपयोग एक जहर है। वहीं, इसका मुकाबला करने के लिए उन्होंने चेक सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने एक चेक सैन्य अड्डे का भी दौरा किया, जहां उन्होंने बख्तरबंद वाहन देखे, जिन्हें रूस से लड़ने के लिए कीव भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें