फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Biden: बाइडन ने विदेश नीति पर की अंतिम वार्ता, रूस-यूक्रेन मुद्दे पर अमेरिकी योगदान पर डाला प्रकाश

Tue, 14 Jan 2025 07:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को अपने कार्यकाल के दौरान विदेश नीति पर अंतिम बार संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में दो प्राथमिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में काम किया गया। इसमें पहला यूक्रेन के लिए वैश्विक समर्थन जुटाना और दूसरा परमाणु शक्तियों के बीच संघर्ष को रोकने को बताया। 
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण करने वाले है। इसके बाद वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, जिसको लेकर बाइडन ने सोमवार को विदेश नीति पर अंतिम बार संहोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्याकाल में विदेशों में अमेरिकी भागेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में दो प्राथमिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में काम किया गया। इसमें पहला यूक्रेन के लिए वैश्विक समर्थन जुटाना और दूसरा परमाणु शक्तियों के बीच संघर्ष को रोकना है। 
विज्ञापन


यूक्रेन की स्थिति पर किया बातचीत
बाइडन ने बताया कि उनके प्रशासन ने आने वाले समय के लिए भी यूक्रेन का समर्थन जारी रखने की नींव रखी है, ताकि ट्रंप प्रशासन भी इसे बनाए रखे। बाइडन ने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका की ताकत बढ़ी है, न अमेरिका में बल्कि दुनिया में भी। उनका कहना था कि जब उन्होंने और कमला हैरिस ने पद संभाला, तब से अमेरिका पहले से ज्यादा सक्षम और तैयार है।

रूस पर दवाब बनाने के लिए किए प्रयास
साथ ही बाइडन का कहना था कि उन्होंने दुनिया भर से यूक्रेन का समर्थन हासिल करने में मदद की, ताकि रूस को दबाव में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक और महत्वपूर्ण काम यह था कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु युद्ध से बचने के लिए कदम उठाए जाएं, जिससे पूरी दुनिया सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन


नाटो पर भी की बातचीत
इसके अलावा बाइडन ने नाटो संगठन के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि पहले, नाटो के केवल 9 सदस्य देशों ने अपने GDP का 2% हिस्सा रक्षा पर खर्च किया था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 23 देशों तक पहुंच गई है। इसका मतलब यह है कि नाटो के सदस्य देशों ने अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाया है और अब नाटो संगठन पहले से ज्यादा मजबूत और सक्षम हो गया है। इस तरह से बाइडन ने यह बताया कि उनके प्रशासन ने न केवल अमेरिका की ताकत बढ़ाई, बल्कि उन्होंने दुनिया भर में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए कई अहम कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें