फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas: बाइडन-नेतन्याहू ने की गाजा युद्धविराम समझौते पर चर्चा, दोहा वार्ता की प्रगति पर भी ली जानकारी

Mon, 13 Jan 2025 03:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

राष्ट्रपति बाइडन ने लेबनान में युद्धविराम, सीरिया में असद शासन के पतन और क्षेत्र में ईरान के प्रभाव में बदलाव के बाद बदली हुई क्षेत्रीय परिस्थितियों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने गाजा में युद्धविराम, बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता बढ़ाने पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन
जो बाइडन और बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बंधकों की रिहाई और गाजा युद्धविराम समझौते पर बातचीत की। व्हाइट हाउस ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को जारी बयान में कहा कि बाइडन ने समझौते के बारे में चल रही वार्ता की प्रगति के बारे में भी नेतन्याहू से जानकारी ली। 

विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब बाइडन ने 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस लौटने से पहले इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम का दबाव बना रहे हैं। 

वर्तमान में दोहा में चल रही वार्ता 
वर्तमान में, गाजा युद्धविराम समझौते और बंधकों की रिहाई को लेकर कतर की राजधानी दोहा में बातचीत चल रही है। इस बातचीत में मोसाद निदेशक डेविड बार्निया, इस्राइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी के निदेशक रोनेन बार, नेतन्याहू के विदेश नीति सलाहकार ओफिर फाल्क और अन्य सहित एक उच्च स्तरीय इस्राइली प्रतिनिधिमंडल शामिल है।
विज्ञापन


पिछले साल की योजना पर आधारित बाइडन-नेतन्याहू की बातचीत
बयान के अनुसार, गाजा युद्धविराम-बंधक समझौते पर चर्चा पिछले साल राष्ट्रपति बाइडन द्वारा उल्लिखित और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा समर्थित एक योजना के तहत चल रही है। व्हाइट हाउस ने कहा, 'राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की, जो पिछले साल 27 मई, 2024 की योजना पर आधारित है।'

सीएनएन के मुताबिक, इस्राइल के वित्त मंत्री बेजेल स्मोट्रिच और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्वीर ने पहले इस प्रस्ताव को अस्वीकार किया था।

बाइडन का मानवीय सहायता बढ़ाने पर जोर
राष्ट्रपति बाइडन ने लेबनान में युद्धविराम, सीरिया में असद शासन के पतन और क्षेत्र में ईरान के प्रभाव में बदलाव के बाद बदली हुई क्षेत्रीय परिस्थितियों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने गाजा में युद्धविराम, बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता बढ़ाने पर भी जोर दिया। 

नेतन्याहू ने बाइडन-ट्रंप को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया
इस बीच, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बाइडन को दोहा में अपनी वार्ता टीम को दिए गए जनादेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस पवित्र मिशन में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


2024 में हुआ था एक सप्ताह का युद्धविराम 
इससे पहले 2024 में, कतर ने युद्ध में मध्यस्थता की थी और 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक सप्ताह के युद्धविराम को लागू किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें