फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: बेटे का अंतिम संस्कार कराने वाले पादरी से मिलकर रो पड़े जो बाइडन, कई साल बाद हुई मुलाकात

Sat, 15 Apr 2023 09:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

फादर गिब्सन ने बताया कि 'बाइडन, फादर ग्रेडी से मिलकर मुस्कुराए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। ऐसा लगा, जैसे उन्हें धक्का लगा उन्हें देखकर महसूस किया जा सकता था कि वह कितने भावुक थे।'
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन आयरलैंड के दौरे पर थे, जहां उनकी मुलाकात एक पादरी से हुई और उससे मिलकर वह रो पड़े। दरअसल उसी पादरी ने जो बाइडन के बेटे बियु बाइडन का अंतिम संस्कार किया था। बता दें कि बियु बाइडन की साल 2015 में ब्रेन कैंसर से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


आयरलैंड के मशहूर तीर्थस्थल पहुंचे जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने आयरलैंड दौरे पर को मायो इलाके में स्थित नॉक श्राइन पहुंचे। यहीं पर उनकी मुलाकात फादर फ्रैंक ओ ग्रेडी से हुई। नॉक श्राइन के प्रमुख पादरी रिचर्ड गिब्सन ने बताया कि फादर फ्रैंक ओ ग्रेडी से मिलकर जो बाइडन की आंखों में आंसू आ गए। फादर गिब्सन ने बताया कि 'बाइडन, फादर ग्रेडी से मिलकर मुस्कुराए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। ऐसा लगा, जैसे उन्हें धक्का लगा उन्हें देखकर महसूस किया जा सकता था कि वह कितने भावुक थे। यह खास लम्हा था और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।'

आठ साल बाद हुई दोनों की मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति ने फादर फ्रेडी से उनके परिवार के बारे में जाना और साथ ही अपने दिवंगत बेटे बियु बाइडन के बारे में भी बात की। दोनों के बीच 10 मिनट बातचीत हुई। दोनों के बीच आठ साल बात मुलाकात हुई। इस दौरान जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि जो बाइडन के पूर्वजों का आयरलैंड से ताल्लुक था और बाइडन की मां के पूर्वज आयरिश मूल के थे। आयरलैंड में स्थित नॉक श्राइन कैथोलिक ईसाइयों के लिए बेहद अहम है। आयरलैंड में बाइडन को उनके पूर्वजों के घर की अंतिम बची ईंट भी बतौर उपहार दी गई है। बाइडन के पूर्वजों का संबंध आयरलैंड की काउंटी  मायो के बालिना इलाके से था।  जो बाइडन ने आयरलैंड दौरे के दौरान बालिना इलाके में एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया और इस दौरान अपने आयरिश संबंधों के बारे में भी बताया।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें