फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : निगेटिव आई जो बिडेन और उनकी पत्नी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट

Fri, 02 Oct 2020 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
जो बिडेन (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन और उनकी पत्नी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके प्राथमिक देखभाल चिकित्सक ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संक्रमित होने की खबर आने के बाद जो बिडेन और उनकी पत्नी की दिन में कोविड-19 जांच कराई गई थी। बिडेन के प्रचार दल की ओर से जारी एक बयान में डॉ. केविन ओ कोन्नोर ने बिडेन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी।


बिडेन इस सप्ताह की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप के साथ 90 मिनट से अधिक समय तक बहस के मंच पर थे। हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बिडेन आगे प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होंगे या नहीं।
विज्ञापन


जो बिडेन ने अपने समर्थकों द्वारा भेजे गए चिंता भरे संदेशों के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि यह भविष्य में इसकी याद दिलाएगा कि मास्क पहनना है, सामाजिक दूरी बनाए रखनी है और अपने हाथ धोने हैं।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें