फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: चीन से प्रबल प्रतिस्पर्धा है बाइडन प्रशासन का इरादा, एनएसए सुलिवन ने कहा- 'अलास्का बैठक के लिए हम तैयार'

Sun, 14 Mar 2021 02:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
QUAD Summit - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन चीन के साथ ‘कड़ी’ प्रतिस्पर्धा को खत्म करके इसे और ‘प्रबल’ करने का इरादा रखते हैं। चीन के एनएसए के साथ पहली बार मुलाकात करने जा रहे सुलिवन ने बैठक से एक सप्ताह पहले कहा कि हम इसके लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


बता दें कि यह बैठक 18 और 19 मार्च को अलास्का के एंकरेज में होनी है। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और चीनी विदेश मंत्री वांग यी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विवादित दक्षिण सागर क्षेत्र में चीन की आक्रामकता के अलावा हांगकांग, हिंद-प्रशांत, तिब्बत और शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार पर भी बात की जा सकती है।

सुलिवन ने कहा, चीन ताकत के स्रोत एकत्रित कर रहा है जिनका मुकाबला करने के लिए हमें प्रबल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 50 दिनों में हम चीन की चुनौती से निपटने के लिए काफी बेहतर स्थिति में हैं। अमेरिकी एनएसए ने क्वाड देशों की बैठक में चीन की तरफ से पेश चुनौतियों पर भी चर्चा की और कहा कि बीजिंग को लेकर चारों में से किसी भी देश को किसी भी तरह का भ्रम नहीं है।
विज्ञापन


चीन के सामने स्पष्ट करेंगे अमेरिकी नीति
अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने कहा, हमारी कोशिश है कि चीन की सरकार को स्पष्ट रूप से अमेरिका के सामरिक स्तर पर आगे बढ़ने की नीति बता दें। इसमें अमेरिकी हित व मूल्य के साथ चीनी गतिविधियों को लेकर चिंताओं से रूबरू कराना शामिल है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अलावा सेनकाकू प्रायद्वीप के पास चीनी दबाव और भारत की सीमाओं पर उनकी आक्रामकता की बातों को भी गौर से सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें