पहला धमाका पश्चिम येरुशलम के गिवट शॉल में एक बस स्टॉप के मुख्य प्रवेश द्वार के करीब सुबह करीब सात बजे हुआ। कुछ ही समय बाद शहर के एक अन्य प्रवेश द्वार रामोट जंक्शन पर दूसरा धमाका हुआ।
इस्राइल की राजधानी में बुधवार को बस स्टॉप को निशाना बनाया गया। यहां यरुशलम के दो प्रवेश द्वारों पर एक के बाद एक दो धमाके हुए। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पहला धमाका पश्चिम येरुशलम के गिवट शॉल में एक बस स्टॉप के मुख्य प्रवेश द्वार के करीब सुबह करीब सात बजे हुआ। कुछ ही समय बाद शहर के एक अन्य प्रवेश द्वार रामोट जंक्शन पर दूसरा धमाका हुआ।
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो विस्फोटों के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि एक विस्फोट बस के पास रखे हैंडबैग में रखे बम से हुआ है। अभी तक किसी समूह ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस्राइली सुरक्षा एजेंसियां धमाकों से जुड़े किसी संदिग्ध का पता लगाने के लिए इलाके में छानबीन कर रही हैं।