फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeff Bezos Wedding: बेजोस की ₹478 करोड़ की शादी, जितने के फूल लगे उतने में भारत में होती हैं 12 शादियां

Sat, 28 Jun 2025 07:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज का विवाह आंकड़ों के लिहाज से कितना बड़ा रहा है? दोनों की विवाह के लिए कौन-कौन सी लोकेशन चुनी गई हैं? इससे इटली के पर्यटन को किस तरह लाभ होने का अनुमान है? इसके अलावा बेजोस की शादी के लिए कौन सी प्रमुख सेलिब्रिटीज को न्योता भेजा गया, इनके लिए क्या इंतजाम किए गए और इनकी नेटवर्थ कितनी है? वहीं, अमेरिका-भारत में एक औसत विवाह की तुलना में बेजोस की शादी कितनी बड़ी है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज (मध्य) की शादी में शरीक हुए कई सेलिब्रिटीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली के वेनिस में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और  लॉरेन सांचेज विवाह के बंधन में बंध गए। हालांकि, गुरुवार को शुरू हुए दोनों के शादी से जुड़े कार्यक्रम पूरे वीकेंड जारी रहेंगे।  दुनिया की सबसे महंगे विवाहों में से एक माने जा रहे इस विवाह की तैयारियां बीते करीब दो महीनों से जारी थीं। इन कार्यक्रमों में कई बदलाव भी हुए और आखिरकार इस गुरुवार (26 जून) को विवाह से जुड़ी पहली रस्में हुईं। इटली में शुक्रवार को इस जोड़े ने चर्च में शादी से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद शनिवार को बेजोस और सांचेज एक बड़ी पार्टी का आयोजन करेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बेजोस-सांचेज की शादी में कई बड़े चेहरे एक साथ जुटे हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी-दामाद इवांका ट्रंप और जैरेड कुशनर के अलावा हॉलीवुड सेलिब्रिटी ओप्रा विन्फ्रे, एक्टर ऑर्लेन्डो ब्लूम, मॉडल किम कर्दाशियन आदि शामिल हैं। इन सभी चेहरों को गुरुवार से ही वेनिस में कई बड़े समारोह में जुटते देखा गया। 

ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज का विवाह आंकड़ों के लिहाज से कितना बड़ा रहा है? दोनों की विवाह के लिए कौन-कौन सी लोकेशन चुनी गई हैं? इससे इटली के पर्यटन को किस तरह लाभ होने का अनुमान है? इसके अलावा बेजोस की शादी के लिए कौन सी प्रमुख सेलिब्रिटीज को न्योता भेजा गया, इनके लिए क्या इंतजाम किए गए और इनकी नेटवर्थ कितनी है? वहीं, अमेरिका-भारत में एक औसत विवाह की तुलना में बेजोस की शादी कितनी बड़ी है? आइये जानते हैं...

जेफ बेजोस की शादी में कितने खर्च का अनुमान?
61 वर्षीय जेफ बेजोस और 55 वर्षीय लॉरेन सांचेज के विवाह में कितना खर्च होगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है। हालांकि, इस विवाह के लिए जगह तय होने के बाद वेनिस क्षेत्र के गवर्नर लुका जाइया ने अनुमान लगाया था कि इसमें 2.3 करोड़ से 3.4 करोड़ डॉलर (करीब 196 करोड़ रुपये से 290 करोड़ रुपये) खर्च कर सकते हैं। हालांकि, 24 जून को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के लेख में कहा गया कि सुरक्षा कारणों से कुछ वेन्यू में बदलावों के चलते यह खर्च 40 फीसदी तक बढ़ चुका है और अब इसके 4.6 करोड़ डॉलर से 5.6 करोड़ डॉलर (करीब 393 करोड़ रुपये से 478.71 करोड़ रुपये) तक पहुंचने का अनुमान है। 

शादी के लिए लोकेशन कौन सी चुनी गईं?
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी के लिए इटली में कई अहम जगहें चुनी गईं। 25 जून को ही यह जोड़ा अमान वेनिस होटल में पहुंचा। 26 जून को यहां के कैनेरेजियो के मध्यकालीन चर्च मैडोना डेल'ओर्टो में दोनों ने मेहमानों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया।

इसके बाद बेजोस-सांचेज शुक्रवार को सैन जियोर्जियो द्वीप पहुंचे, जहां दोनों ने शादी की रस्मों को पूरा किया। इस कार्यक्रम में इटली के जाने-माने गायक-वादक एंड्रिया बोसेली के बेटे मेटियो बोसेली ने समां बांधा। इस दौरान बेजोस-सांचेज के सभी मेहमान स्टीमर के जरिए द्वीप पर पहुंचे। 

बताया गया है कि मुख्य पार्टी शनिवार शाम को 'द आर्सेनेल' में होनी है, जो कि पहले वेनेशियन गणराज्य में जहाज निर्माण का एक अहम केंद्र हुआ करता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पार्टी में लेडी गागा और एल्टन जॉन सरीखे गायकों की तरफ से परफॉर्मेंस दी जाएगी। 

शादी में कौन-कौन गेस्ट लिस्ट में शामिल?
बेजोस-सांचेज की शादी में करीब 250 मेहमानों को न्योता भेजा गया। इनमें अरबपति कारोबारी और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डि केप्रियो और ऑर्लेन्डो ब्लूम, टीवी पर्सनैलिटी ओप्रा विन्फ्रे, अमेरिकी फुटबॉलर टॉम ब्रेडी, मॉडल किम और क्लोइ कर्दाशियन, रोलिंग स्टोन के मुख्य गायक मिक जैगर के नाम शामिल हैं। शादी में और भी कई चेहरों को न्योता भेजा गया। हालांकि, इससे जुड़ी लिस्ट को गुप्त ही रखा गया।



इनके अलावा इवा लोंगोरिया की संपत्ति 1453 करोड़ रुपये, क्लोई कर्दाशियन की संपत्ति 683 करोड़, टोनी गोंजालेज की 427 करोड़ रुपये, ओरलैंडो ब्लूम की संपत्ति 342 करोड़ रुपये और गेल किंग की भी 342 करोड़ रुपये है।

शादी में इतने खर्च की वजह क्या?
अमेजन के संस्थापक ने जिन मेहमानों को बुलाया है, उनमें से सभी की नेटवर्थ अरबों रुपये में है। ऐसे में इनके लिए इंतजामों पर भी खासा ध्यान दिया गया है।

1. समारोह की लोकेशन्स पर
जेफ बेजोस की तरफ से समारोह के लिए जिन तीन प्रमुख लोकेशन्स को चुना गया है, उनमें मेहमानों के स्वागत समारोह के लिए चुने गए चर्च मैडोना डेल'ओर्टो पर 10 लाख डॉलर (करीब 8.54 करोड़ रुपये), शादी के लिए चुने गए द्वीप जियोर्जियो मैगियोर पर 25 लाख डॉलर (करीब 21.37 करोड़ रुपये) और मुख्य पार्टी के स्थल आर्सेनल पर 15 लाख डॉलर (करीब 13 करोड़ रुपये) खर्च का अनुमान है।

2. मेहमानों के रहने पर
बताया गया है कि बेजोस ने शहर के पांच सबसे आलीशान होटल्स को बुक किया है। इनमें गिउडेका द्वीप पर सिप्रियानी होटल, ग्रैंड कैनाल पर अमान वेनिस होटल को चुना। पर्यटन से जुड़ी वेबसाइट कयाक (Kayak) के मुताबिक, अमान वेनिस में एक आधारभूत कमरे का एक रात का किराया 2736 डॉलर (करीब 2 लाख 33 हजार रुपये) है। इस लिहाज से देखा जाए तो अगर 250 मेहमानों को औसतन 2736 डॉलर के आसपास के किराए वाले कमरे में ठहराया गया तो कार्यक्रम के तीन दिनों में बेजोस करीब 20 लाख डॉलर (करीब 17 करोड़ रुपये) सिर्फ मेहमानों के रुकने पर खर्च करेंगे। 

3. मेहमानों को लाने-ले जाने पर
इतना ही नहीं फोर्ब्स मैगजीन ने वेडिंग प्लानर्स से बातचीत के आधार पर कहा कि बेजोस की शादी के लिए मेहमानों को अलग-अलग लोकेशन पर ले जाने वाली 30 निजी वॉटर टैक्सी बुक की हैं। वेनिस वॉटर टैक्सी कंसोर्शियम के मुताबिक, हर एक टैक्सी का एक घंटे का किराया 210 से 290 डॉलर तक है। यानी अगर पूरे दिन में यह टैक्सी मेहमानों को सेवा देती हैं तो इनका खर्च करीब 2 लाख 70 हजार डॉलर (करीब 2.30 करोड़ रुपये) तक रहने का अनुमान है। 

4. खाने की व्यवस्था पर
इस शादी में कैटरिंग कि जिम्मेदारी तीन मिशेलिन स्टार जीत चुके शेफ फैब्रिजियो मेलिनो को सौंपी गई है, जो कि नेपल्स के पास क्वात्रो पासी नाम का रेस्तरां चलाते हैं। बेजोस को यह रेस्तरां काफी पसंद भी है। इटली के अखबार कोरियर डेला सेरा के मुताबिक, इस रेस्तरां में एक व्यक्ति के खाने का खर्च करीब 1800 डॉलर है। रेस्तरां के पुराने क्लाइंट्स के मुताबिक, बेजोस की शादी में खाने, स्टाफ और खाने को लाने-ले जाने के खर्च को जोड़ दिया जाए तो एक रात में करीब 3 लाख 60 हजार डॉलर तक खर्च होंगे। चूंकि यह तीन दिनों की पार्टी है, इसलिए यह खर्च बढ़कर 11 लाख डॉलर (करीब 9.40 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकता है।

अन्य वीडियो

5. शादी समारोह में सुरक्षा पर
जेफ बेजोस की शादी की जानकारी रखने वाले कुछ लोगों ने फोर्ब्स को बताया कि जहां उनका विवाह होना है, उस सैन जियोर्जियो मैगियोर द्वीप पर 30 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए जुटे रहेंगे। इसके अलावा खोजी कुत्तों की यूनिट्स और कुछ सुरक्षाबल लगातार बेजोस की शादी से जुड़े होटल्स में जांच अभियान चला रहे हैं। इसके लिए बेजोस ने अलग से 20 लाख डॉलर (करीब 17.09 करोड़ रुपये) अलग से खर्च किए हैं।

6. दान की राशि में
बेजोस ने वेनिस प्रशासन की तरफ से इस सुरक्षा को मुहैया कराने के लिए यहां तीन संस्थानों को करीब 36 लाख डॉलर्स (30 करोड़ 77 लाख रुपये) दान किए हैं। यह रकम पाने वालों में यूनेस्को का वेनिस कार्यालय, वेनेशिया में पर्यावरण से जुड़ी एजेंसी कोरिला और वेनिस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। 

7. मनोरंजन पर सबसे ज्यादा खर्च
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी की पार्टी में मेटियो बोसेली, लेडी गागा और एल्टन जॉन की तरफ से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। दावा है कि अमेजन संस्थापक की तरफ से सबसे ज्यादा खर्च इन्हीं को लेकर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेजोस इन कलाकारों के लिए करीब 50 लाख डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपये) तक खर्च कर रहे हैं।

8. फूलों-वेडिंग प्लानर्स और कपड़ों पर भी बड़े खर्चे
  • बेजोस-सांचेज की शादी में 10 लाख डॉलर (करीब 8.5 करोड़ रुपये) ड्रेसेज, पार्टी के आउटफिट और मेकअप पर खर्च किए जा रहे हैं। 
  • अलग-अलग समारोह में 3 लाख डॉलर (करीब 2.56 करोड़ रुपये) के फूलों से सजावट और अन्य सजावटों में 4 लाख 50 हजार डॉलर (करीब 3.84 करोड़ रुपये) खर्च होने की खबरें हैं। यानी कुल सजावट का खर्च ही 6.40 करोड़ रुपये के बराबर होना तय है।
  • दूसरी तरफ बेजोस की शादी के एक-एक पहलू को तय करने वाले वेडिंग प्लानर्स को भी एक लाख डॉलर (करीब 85.48 लाख रुपये) दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

जितने खर्च में शादी कर रहे बेजोस-सांचेज, उतने में अमेरिका-भारत में कितनी शादियां होंगी?
डाटा विश्लेषक कंपनी स्टैटिस्टा की तरफ से 2023 में दुनियाभर में किए गए शादी में खर्चों के एक विश्लेषण पर गौर किया जाए तो इसके मुताबिक, 
  • सबसे महंगी शादियां अमेरिका में होती हैं, जहां एक शादी का औसत खर्च 35 हजार डॉलर (करीब 30 लाख) रुपये) है। 
  • वहीं, भारत में शादियों में औसतन 25 हजार डॉलर (21.37 लाख रुपये) का खर्च होता है।
  • दूसरी तरफ यूरोपीय देश स्पेन में शादी का औसतन खर्च 25,700 डॉलर (करीब 21.96 लाख रु.) और फ्रांस में यह खर्च 21,800 डॉलर (करीब 18.63 लाख रु.) है।



इस लिहाज से देखा जाए तो जेफ बेजोस-लॉरेन सांचेज की शादी में जितना खर्च हो रहा है, उतने में अमेरिका में 1515 शादियां हो सकती हैं। वहीं, भारत में इस रकम में 2236 शादियां कराई जा सकती हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें