फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

706 करोड़ दान करके भी ट्रोल हो गए बेजोस, हर 24वें सेकंड में कमाते हैं 43 लाख रुपये

Wed, 27 Nov 2019 10:26 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
1 of 4
Jeff Bezos and MacKenzie Bezos
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को हाल ही में ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। दरअसल उन्होंने हाल ही में करोड़ों रुपये दान किए हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि रुपये दान के बाद भी आखिर लोग ट्रोल क्यों कर रहे हैं तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 4
अमेजन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजॉस और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजॉस - फोटो : Social Media
दरअसल, बिजनेस मैग्जीन फोर्ब्स ने यह जानकारी दी कि बेजोस ने हाल में करीब 706 करोड़ रुपये (98.5 मिलियन डॉलर) गरीबों की मदद के लिए दान में दिए हैं। उन्होंने यह राशि अमेरिका के 23 राज्यों के 32 संस्थानों को दान में दी है, जो गरीबों के लिए ही काम करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Jeff Bezos and MacKenzie Bezos - फोटो : Social Media
इस जानकारी से जुड़े फोर्ब्स के ट्वीट को ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने अपने अकाउंट से रीट्वीट किया है। जेरेमी ने इसके साथ ही लिखा कि 'जेफ ने जितनी रकम दान की है, वह उनकी कुल कमाई का 0.09% हिस्सा ही है। उन्होंने यह भी लिखा कि अब अपना टैक्स भी भर दीजिए। बता दें कि जेफ बेजोस की हर 24वें सेकंड की कमाई 43 लाख रुपये है।
विज्ञापन

4 of 4
Jeff Bezos and MacKenzie Bezos divorce - फोटो : Social Media
इसके बाद लोगों ने बेजोस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने ट्रोल करते हुए लिखा कि वह हर सेकंड में जितना कमाते हैं, उतने में सैकड़ों लोगों को खाना खिलाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ने 2018 में अमेरिकी संघीय आयकर में एक भी पैसा नहीं दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें