फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में चीन पर बरसे जापानी पीएम सुगा, कहा- हठधर्मिता का मुकाबला करना जरूरी

Wed, 21 Oct 2020 02:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जकार्ता।
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Yoshihide Suga
विज्ञापन

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा अपनी पहली विदेश यात्रा के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को वियतनाम से इंडोनेशिया पहुंच गए। उन्होंने कहा कि दोनों दक्षिण एशियाई देश ‘मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत’ दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह चीन के बढ़ते प्रभाव और दक्षिण चीन सागर को लेकर अन्य सरकारों के साथ विवादों में चीनी हठधर्मिता का मुकाबला करने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन


बता दें कि सुगा की यात्रा का उद्देश्य चीन के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ क्षेत्र के देशों को एकजुट करना है। सुगा ने कहा कि जापान अपने हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सदस्य देशों को एक करना चाहता है। जापान नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का सम्मान करता है। जापान इंडोनेशिया के साथ अपने रक्षा संबंधों को गहरा करने के साथ ही रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है।


जापान ने सोमवार को वियतनाम के साथ एक ऐसे ही समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। जापान का अमेरिका, ब्रिटेन, फिलीपीन और मलयेशिया सहित कई देशों के साथ रक्षा उपकरण हस्तांतरण समझौते हैं।
विज्ञापन


फिजी में हिंसक झड़प को लेकर ताइवान और चीन ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
फिजी में आठ अक्तूबर को ताइवान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में चीनी दूतावास के अधिकारियों और ताइवान सरकार के कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प को लेकर दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। संघर्ष में ताइवान के एक कर्मचारी के सिर में चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं एक चीनी राजनयिक भी घायल हो गया।

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी देशों की सरकारों के कर्मियों के बीच तनाव उस समय पैदा हुआ जब समारोह में एकत्रित ताइवानी लोगों ने चीन के राजनयिकों को अतिथियों की तस्वीरें लेने से रोका। हम फिजी में हमारे राजदूतों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए चीन की कड़ी निंदा करते हैं। वहीं फिजी में चीनी दूतावास ने बयान में कहा कि ताइवान का दावा तथ्यों से मेल नहीं खाता। हमारा एक कर्मचारी भी घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें