जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कोविड पॉजीटिव आए। उन्हें कोविड के हल्के लक्षण हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कार्यालय के हवाले से यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कोविड से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
इससे पहले जापान के स्थानीय मीडिया आउटलेट ने पीएम कार्यालय के हवाले से बताया कि जापानी पीएम को शनिवार रात हल्का बुखार और खांसी जैसे हल्के लक्षणों का अनुभव होने लगा। 65 वर्षीय जापानी नेता को अपने परिवार के साथ लगभग सप्ताह भर की गर्मी की छुट्टी पर थे। इसके बाद वे सोमवार को फिर से काम पर लौटने वाले थे।
जापान ने शनिवार को 2,53,265 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह लगातार तीसरा दिन था, जब देश में ढाई लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। इस दौरान टोक्यो में 25,277 नए मामले दर्ज किए गए। ओसाका प्रान्त में 23,098 नए मामले सामने आए। मियागी, यामागाटा, तोतोरी, ओकायामा और तोकुशिमा प्रान्त में भी रिकॉर्ड संख्या में मामलों की पुष्टि की गई।