फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन बनाने के लिए साथ आए अमेरिका और जापान, अर्थव्यवस्था को भी देंगे रफ्तार

Sat, 09 May 2020 05:17 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिंजो आबे और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए अमेरिका और जापान मिलकर काम करेंगे। इसके लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना की वैक्सीन और दवा बनाने के लिए एक साथ आए हैं। यही नहीं दोनों देशों ने एक दूसरे की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए भी हामी भरी है। दोनों नेताओं ने जापान और अमेरिका के बीच व्यापारिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए फोन पर हुई बात के दौरान ये फैसला किया।

विज्ञापन


जापान के कैबिनेट सचिव योशिदे शुगा ने कहा कि दोनों देश कोरोना की वैक्सीन और दवा बनाने के लिए एक साथ आए हैं। दोनों देशों के बीच आर्थिक गतिविधियां शुरू करने पर विचार चल रहा है। इसी कड़ी में जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी कंपनी जीलीड साइंसेज की एंटीवायरल दवा रेमेडिसिविर को संक्रमित मरीजों के इलाज में प्रयोग करने की अनुमति दे दी। जापान में करोना के करीब 15,800 मामले हैं और 580 लोगों की मौत हुई है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें