फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: धरती पर आग के गोलों की बारिश, अनोखा था वो नजारा

Wed, 02 Dec 2020 08:39 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विज्ञापन


कुछ दिन पहले जापान में आतिशबाजी से आसमान में एकदम चकाचौंध दिखाई दी थी। लग रहा था जैसे आकाश से छोटे-छोटे आग के गोले बरस रहे हैं। इस आश्चर्यचकित करने वाली घटना का वीडियो टीवी और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दरअसल, यहां जो आग के गोलों की बारिश हुई थी वह उल्कापिंड की बारिश थी, वो कुछ देर तक होती रही।

जापान की  मीडिया के अनुसार, ये आग के गोले एक टूटते हुए तारे (बोलाइड) के समान दिखाई दे रहे थे।बोलाइड एक ऐसा उल्कापिंड होता है जो वायुमंडल में ही फटकर कई छोटे-छोटे भागों में विभाजित हो जाता है और फिर बिखरने लगता है। ये आग की बारिश के समान दिखाई देता है।
विज्ञापन


मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी आसमान में आइची, मी और दूसरी स्थानों पर ये गोले देखे गए थे। नगोया पोर्ट पर एक कैमरे में उल्कापिंड जैसे-जैसे धरती के नजदीक पहुंचा तो वह चंद्रमा की तरह चमकने लगा। कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि इसके कुछ टुकड़े जमीन पर भी गिरे हुए देखे गए।
 
इस घटना को देखकर कुछ लोग रोशनी से उत्साहित हो उठे, तो कई लोग इन विस्फोट से घबराने भी लगे थे। किसी को पहले समझ में नहीं आया कि रात को दिन कैसे हुआ। वहीं इससे पहले जुलाई में टोक्यो में एक इसी प्रकार का टूटता हुआ तारा देखा गया था। बाद में इसके कुछ भाग शीबा में भी देखे गए थे।

 

क्या होते हैं उल्कापिंड

विज्ञापन

किसी कारण से ऐस्टरॉइड के टूटने पर उनका छोटा सा टुकड़ा उनसे अलग हो जाता है, इन्हें उल्कापिंड कहते हैं। जब ये उल्कापिंड धरती के पास गुजरते हैं तो वायुमंडल के संपर्क में आने के कारण एकदम से जल उठते हैं और हमें आग के गोले जैसे दिखाई देते है, जैसा कि एक तारा टूटता है। लेकिन वास्तव में ये तारे नहीं होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें