फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: राजकुमारी माको की शादी मंजूर, पर पहले मंगेतर को सुलझाने होंगे पारिवारिक मसले

Wed, 02 Dec 2020 08:36 AM IST
Kuldeep Singh  न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
राजकुमारी माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो
विज्ञापन

राजघराने के बाहर अपने आम दोस्त से शादी करना चाह रही जापान की राजकुमारी की राह आसान नजर नहीं आ रही है। हाल ही में उनके पिता और क्राउन प्रिंस अकिशिनो ने शादी को मंजूरी तो दे दी, लेकिन उन्होंने बेटी माको के मंगेतर को पहले अपने परिवार के आर्थिक मसले सुलझाने को कहा है।

विज्ञापन


अकिशिनो का कहना है कि ऐसा किए बिना जापान की जनता यह शादी स्वीकार नहीं करेगी और राजघराने की ओर से औपचारिक सेरेमनी हो पाना मुश्किल होगा। अकिशिनो ने कहा, माको के दोस्त केई कोमुरो ने उनकी मां से रिश्ते और आर्थिक गड़बड़ी के आरोपों पर संतुष्टिजनक कदम नहीं उठाए हैं।

लिहाजा इन्हें सुलझाए जाने तक यह शादी नहीं होनी चाहिए। क्रॉउन प्रिंस ने कहा कि जापान के संविधान के मुताबिक, शादी के लिए लड़की और लड़के की आपसी सहमति जरूरी है। अगर माको और कोमुरो शादी करना चाहते हैं तो बतौर पिता मुझे उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि राजकुमारी माको यूनिवर्सिटी के दौरान मित्र बने कोमुरो से 2018 में शादी करने वाली थीं। कोमुरो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन एक जापानी अखबार में उनके परिवार से जुड़ी खबरें आने के बाद यह टल गई। माको ने इससे पहले 2017 में अपनी सगाई का ऐलान किया था। लेकिन फिर परिवार की मंजूरी न मिलने के कारण शादी टलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें