फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार का विरोध, शख्स ने पीएमओ के पास खुद को लगाई आग

Wed, 21 Sep 2022 09:30 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, टोक्यो

सार

जापान  में पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार का विरोध जताने के लिए शख्स  ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की राजधानी टोक्यो में पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार का विरोध करते हुए एक शख्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दो पुलिस अधिकारी शख्स को बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन वे भी आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि  जापानी सरकार ने 27 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार निर्धारित किया है।

विज्ञापन


पुलिस और पीएमओ ने घटना पर टिप्पणी करने से किया इनकार
टोक्यो में हुई इस घटना के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस और प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। वहीं स्थानीय न्यूज चैनल टीवी असाही ने कहा कि  टीवी असाही ने कहा कि उस व्यक्ति ने पुलिस को यह बताने के बाद खुद को आग लगा ली कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार की योजना का विरोध करने के लिए यह कदम उठा रहा है।

देश की आधी आबादी कर रही है राजकीय अंतिम संस्कार का विरोध
हालांकि जापान में राजकीय अंतिम संस्कार दुर्लभ है, और इसी निर्णय पर विवाद हो रहा है। देश की लगभग आधी जनता ने इस विचार का विरोध किया है।

आठ जुलाई को आबे की गोली मारकर की गई थी हत्या
आबे को 8 जुलाई को जापानी शहर नारा में उनके प्रचार भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी। 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी ने पीछे से राजनेता के पास जाकर करीब 10 मीटर (33 फीट) की दूरी से दो गोलियां चलाईं। इस वारदात में आबे की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें