फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan Defence Buduget: जापान का रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 52.67 अरब डॉलर हुआ, चीन-उ. कोरिया से निपटने की तैयारी

Fri, 01 Sep 2023 01:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

रक्षा मंत्रालय ने नई जहाज-आधारित वायु-रक्षा मिसाइलों सहित गोला-बारूद और हथियारों के लिए 900 अरब येन से अधिक अलग रखने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
japan flag - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के साथ बिगड़ते रिश्ते और उत्तर कोरिया के दोहरे खतरे से निपटने की तैयारी में जापान जुट गया है। जापान ने 2024 वित्त वर्ष के लिए रिकॉर्ड 52.67 अरब डॉलर के रक्षा बजट का प्रस्ताव रखा है। यह जापान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट है। पीएम फुमियो किशिदा की पांच वर्षों में सैन्य खर्च को 43 खरब येन तक बढ़ाने की योजना के तहत यह ताजा कदम है। जापान ने क्षतिग्रस्त फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से उपचारित रेडियोधर्मी पानी को समुद्र में फेंकना शुरू कर दिया है, जिसकी चीन आलोचना कर रहा है।

युद्धपोत और हथियारों पर 900 अरब का खर्च

विज्ञापन

बजट अनुरोध के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने नई जहाज-आधारित वायु-रक्षा मिसाइलों सहित गोला-बारूद और हथियारों के लिए 900 अरब येन से अधिक अलग रखने की योजना बनाई है। जापान हाइपरसोनिक हथियारों का मुकाबला करने के लिए अमेरिका के साथ संयुक्त रूप से इंटरसेप्टर मिसाइल भी विकसित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें