फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hinnamnor: 2019 के बाद जापान पर इस साल के सबसे भयंकर चक्रवाती तूफान का खतरा, 195 मील तक बढ़ सकती है गति

Wed, 31 Aug 2022 10:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

इससे पहले साल 2019 में जापान को 70 साल के सबसे भीषण तूफान हेजिबीस ने तबाह कर दिया था। तब जापान में हेजिबीस के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। उस तूफान में जापान को सबसे ज्यादा नुकसान बारिश की वजह से हुआ था। 
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल का सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान जल्दी ही जापान को अपनी चपेट में ले सकता है। पश्चिम प्रशांत महासागर से उठा ये चक्रवाती तूफान 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसे इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। इस चक्रवाती तूफान को हिनामनोर नाम दिया गया है। जापानी मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस चक्रवाती तूफान के केंद्र के पास 198 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार है। ये तूफान चीन के पूर्वी तट, जापान के दक्षिणी तट और फिलिपींस के लोगों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस ज्वाइंट टाइफून वार्निंग सेंटर ने इस तूफान के बारे में बताया है कि अभी इस चक्रवात की रफ्तार 160 मील या 257 किलोमीटर प्रति घंटा  है जिसके 195 मील प्रति घंटा तक बढ़ने की संभावना है। इतना ही नहीं, ये तूफान इतना भयानक है कि इसके कारण समुद्र में 50 फीट ऊंची लहरे उठ सकती हैं। दुनियाभर के मौसम विज्ञानियों ने इसे सुपर टाउफून की संज्ञा दी है। 

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, हिनामनोर बुधवार को सुबह 11 बजे तक 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओकिनावा प्रान्त में मिनामी दातोजिमा द्वीप पर समुद्र के ऊपर से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ा है। इस सप्ताह के आखिर तक इसके प्रीफेक्चर के मुख्य द्वीप तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि अमेरिकी ऑब्ज़र्वेटरी ने इस बीच ये उम्मीद भी जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में इसकी रफ्तार कम हो सकती है। जिसके बाद ये चीन और जापान की ओर मुड़ सकता है। 
विज्ञापन


हिनामनोर की वजह से जापान के कई हिस्सों जैसे टोकई, होकुरिकु और तोहोकू क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही अधिकारी भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ और नदियों के उफनाने की चेतावनी दे रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2019 में जापान को 70 साल के सबसे भीषण तूफान हेजिबीस ने तबाह कर दिया था। तब जापान में हेजिबीस के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। उस तूफान में जापान को सबसे ज्यादा नुकसान बारिश की वजह से हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें