अमेरिकी सीनेट की एक समिति छह जनवरी 2021 को हुए कैपिटल हिंसा की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समिति ने शुक्रवार को बताया कि उसने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आधिकारिक तौर पर एक समन भेजा है।
विज्ञापन
समन में ट्रंप को समिति के सामने चार नवंबर तक दस्तावेजों को सौंपने और 14 नवंबर तक खुद को व्यक्तिगत या वर्चुअली रूप से उपस्थित होने को कहा है।
इससे पहले जांचकर्ताओं ने जांच के तक जून और जुलाई में आठ जनसुनवाई की थी जिसे ट्रंप और अन्य रिपब्लिकन ने राजनीति से प्रेरित कार्रवाई करार दिया था। वहीं सुनवाई के दौरान समिति ने दंगे के समय के रिकॉर्ड कई अनदेखे वीडियो भी जारी किए थे।
ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल पर धावा बोल दिया था
6 जनवरी, 2021 को, हजारों ट्रंप समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल पर धावा बोल दिया था और 2020 के राष्ट्रपति चुनाव परिणामों की पुष्टि करने की प्रक्रिया में कांग्रेस के संयुक्त सत्र को बाधित कर दिया। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए थे जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। कैपिटल हमले में लगभग 140 पुलिस अधिकारियों पर हमला किया गया था, जिसमें लगभग 80 यूएस कैपिटल पुलिस और 60 मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग शामिल थे।
विज्ञापन
ट्रंप के सहयोगी को कैद
इसके अलावा, ट्रंप के सलाहकार स्टीव बैनन को जुलाई में कांग्रेस की समन अवमानना के दो मामलों में दोषी पाया गया था साथ ही जिला जज कार्ल निकोलस ने बैनन पर 6,500 डालर का जुर्माना भी लगाया है और उनको चार महीने जेल की सजा सुनाई गई थी। निकोलस ने कहा, कानून स्पष्ट है कि संसद की अवमानना में कम-से-कम एक महीने की सजा का प्रविधान है। अन्य लोगों को इसी तरह का अपराध करने से हर हाल में रोका जाना चाहिए। अभियोजकों ने कहा था कि बैनन को छह महीने के लिए जेल भेजा जाना चाहिए।