फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयशंकर ने यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात की, आर्थिक तथा सामाजिक मुद्दों पर हुई बात

Tue, 18 Feb 2020 02:19 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, ब्रसेल्स
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन तथा क्षमता निर्माण जैसे विविध मुद्दों पर चर्चा की। सप्ताह के अंत में भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होकर सोमवार को भारत लौटे।

विज्ञापन


उनके इस दौरे का उद्देश्य अगले महीने होने वाले भारत-ईयू सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की योजना के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेना था। विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय साझेदारी पर यूरोपीय संघ की आयुक्त जुट्टा उरपिलाईनेन से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने क्षमता निर्माण तथा विकास साझेदारी के अनुभवों के बारे में बातचीत साझा की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन तथा क्षमता निर्माण जैसे विविध मुद्दों पर समन्वय भारत और ईयू दोनों के लिए लाभदायक है।’’ ईयू की विदेशी मामलों से संबंधित परिषद में मंत्री ने सकारात्मक तथा उपयोगी परस्पर वार्तालाप भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा,‘‘ इस सम्मेलन में भाग ले रहे सभी विदेश मंत्रियों, राजदूतों और वरिष्ठ अधिकारियों प्रमुख एचआर (उच्च प्रतिनिधि) जोसेफ बोरेलएफ का शुक्रिया। इस अहम साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए सभी को साथ काम करने का इंतजार है।’’

उन्होंने यूरोपीय ग्रीन डील के कार्यकारी उपाध्यक्ष फ्रांस टिमरमन्स से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने संवहनीयता, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण एवं नवाचार संबंधी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने यूरोपीय संसद के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया।इसके बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘वार्तालाप के मुख्य मुद्दे राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक थे। भारत में तथा ईयू के साथ हमारे संबंधों में उनकी गहन रुचि देखी।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें