फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन के गृह सचिव क्लेवरली से मिले जयशंकर, महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा, मेक इन इंडिया पर दिया जोर

Tue, 14 Nov 2023 02:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर ब्रिटेन के गृह सचिव से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने कई पक्षों पर विस्तार से चर्चा की। हमने उग्रवाद, आर्थिक अपराध, तस्करी और सुरक्षा में सेंधमारी जैसे कई वैश्विक चिंताओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। 
 
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। इस दौरान सोमवार को उन्होंने ब्रिटेन के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच जारी रणनीतिक साझेदारी के अटूट समर्थन की सराहना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर ब्रिटेन के गृह सचिव से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने कई पक्षों पर विस्तार से चर्चा की। हमने उग्रवाद, आर्थिक अपराध, तस्करी और सुरक्षा में सेंधमारी जैसी कई वैश्विक चिंताओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। 

पीएम मोदी की तारीफ
विदेश मंत्री एस जयशंकर लंदन में आयोजित दिवाली रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आज इंग्लैंड और भारत के बीच रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले एक दशक में हम दोनों देशों के बीच रिश्तों में गहराई आई है। उन्होंने पिछले दशक में भारत में आई सामाजिक-आर्थिक क्रांति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुनिया बदल गई है। हमारे रिश्ते बदल गए हैं। यूके बदल गया है। भारत भी बदल गया है। आप मुझसे पूछ सकते हैं कि भारत में क्या बदला है तो मैं कहूंगा कि- मोदी। नरेंद्र मोदी ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, जनधन योजना, आवास योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया अभियान सहित कई परिवर्तनकारी नीतियों को भारत में लागू किया है।

ब्रिटेन के रक्षा सचिव से भी की मुलाकात
विज्ञापन

ब्रिटेन दौरे के दौरान जयशंकर ने ब्रिटेन के रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर बात की। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि सोमवार दोपहर ब्रिटेन के रक्षा सचिव के साथ मुलाकात की। हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई है। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए विस्तार से बातचीत की। बता दें, बैठक में मेक इन इंडिया पहल पर भी जोर दिया गया। विदेश मंत्री ने पोस्ट कर कहा था कि मेक इन इंडिया हमारे ब्रिटिश भागीदारों को नया अवसर प्रदान करता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें