फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान फिर बेनकाब: इस्लामाबाद में जैश कमांडर ने कबूला- पीओके में हैं आतंकी; आईएसआई से तालमेल भी स्वीकारा

सार

जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने इस्लामाबाद में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों की मौजूदगी स्वीकार करने का दावा किया है। उसके बयान के मुताबिक, रावलाकोट में आतंकी शिविर और धर्मसाल में संगठन का मरकज मौजूद है।
विज्ञापन
जैश का कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पार आतंकवाद से पल्ला झाड़ने वाले पाकिस्तान की पोल उसी की राजधानी इस्लामाबाद में खुल गई। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने सार्वजनिक मंच से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों की मौजूदगी स्वीकार की है।
विज्ञापन


पीओके में नागरिक असंतोष और विरोध प्रदर्शनों के बीच इस्लामाबाद में आयोजित पुंछ अवाम सम्मेलन में मसूद इलियास कश्मीरी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संगठन के सीधे तालमेल का भी खुलासा किया। कश्मीरी के इस कबूलनामे का वीडियो अमर उजाला के पास मौजूद है।

जैश के कमांडर ने किए कौन से खुलासे?
कश्मीरी ने बताया कि जैश का आतंकी ढांचा पीओके में सक्रिय है। उसने रावलाकोट में आतंकी शिविर व धर्मसाल में मरकज (मुख्यालय) होने की बात भी स्वीकार की। दो दिन पहले भारत में एससीओ सभ्यतागत संवाद में आए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ने पाक प्रायोजित आतंकवाद के सबूत मांगे थे। ऐसे में जैश कमांडर का बयान पाकिस्तान के आतंकवाद से संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


इलियास कश्मीरी भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी, कई हमलों में शामिल 
कश्मीरी उर्फ अबू मोहम्मद जैश भारत में घोषित आतंकी है और मोस्ट वांटेड सूची में भी शामिल है। 2022 में जम्मू के सुंजवां समेत कई आतंकी हमले में शामिल होने का आरोप भी है। इस्लामाबाद में आईएसआई ने रावलाकोट में विरोध प्रदर्शनों में शामिल 22 नामों का जो डोजियर इलियास को सौंपा था, वे सभी जैश के आतंकी थे। हालांकि उसने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार किए गए जैश आतंकी पीओके में जारी हिंसा और घेराबंदी में शामिल नहीं हैं।

कश्मीरी ने माना कि पीओके में आंदोलन कर रही ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं। हालांकि, रावलाकोट में वार्ता के लिए सदस्यों को सुरक्षा का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें